रायपुर

जम्मू में धमाके हुए थे तो लगा शादी-विवाह के हैं, फिर.. सुरक्षित रायपुर लौटे लोगों ने बयां किया आंखों देखा हाल

CG News: स्टेशन ब्लैकआउट हो गया। तब बच्चे डर गए। जवानों की टुकड़ियां सबको समझा रही थीं कि आसपास के होटलों में शिफ्ट कर रहे हैं, भोजन और रहने का पैसा नहीं लगेगा..

2 min read
May 11, 2025

CG News: हम लोग घर से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे। जत्थे में बच्चों समेत 12 लोग थे। 8 मई की रात जम्मू स्टेशन पहुंचे। रात के 1.30 बजे अचानक पटाखे जितनी आवाज के दो धमाके हुए तो लगा कि कहीं शादी-विवाह हो रहा है, लेकिन देखते ही देखते ही सुरक्षा बल और सेना के जवान सक्रिय हो गए। स्टेशन ब्लैकआउट हो गया। तब बच्चे डर गए। जवानों की टुकड़ियां सबको समझा रही थीं कि आसपास के होटलों में शिफ्ट कर रहे हैं, भोजन और रहने का पैसा नहीं लगेगा। उनका जत्था सकुशल शनिवार को सुबह रायपुर लौटा।

CG News: पत्रिका को बयां किया आंखों देखा हाल

पुरानी बस्ती के दीपक अपार्टमेंट गली से 8 लोगों का जत्था शामिल था। वापसी पर पंडित चंद्रशेखर शुक्ला ने पत्रिका से जम्मू कश्मीर का आंखों देखा हाल बयां किया। उन्होंने बताया कि जब सेना का पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर शुरू तो उनका पूरा जत्था जम्मू कश्मीर था। वे लोग 3 मई को ही पहुंच गए थे। चार-पांच बच्चे साथ थे। माता वैष्णो देवी के दर्शन के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन जब वापस लौट कर जम्मू स्टेशन पहुंचे तो धमाके शुरू हो गए थे। इससे पहले वैष्णो देवी, हिमांचल प्रदेश में कांगड़ा देवी, नैना देवी, ज्वाला देवी और चित्तपूर्णा देवी के हमने दर्शन किए।

चाक-चौबंद व्यवस्था थी, जवानों ने रुकवाया

जम्मू कश्मीर में आम दिनों जैसी ही चहल-पहल थी। कई जगह लोग जत्थे में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। वहां सुरक्षा जवानों की पुख्ता व्यवस्था थी। ब्लैक आउट के दौरान जवानों की टुकड़ियां रेलवे स्टेशन में काफी सक्रिय थी। यात्रियों को ढांढस बंधा रहे थे कि घबराने की जरूरत नहीं है। जिनकी ट्रेनें सुबह थी, उनके रुकने की व्यवस्था खुद करा रहे थे।

कड़ी सुरक्षा के बीच निकली ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस

दुर्ग से ऊधमपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री भी शनिवार को ऊधमपुर से शनिवार को रायपुर स्टेशन में उतरे। कई यात्रियों ने बताया कि युद्ध के हालात के बीच यह ट्रेन पहुंची थी और वापसी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। स्टेशनों में जवानों की टुकड़ियां अलर्ट थीं, इसलिए डर नहीं लगा। यात्री राम किशोर ने बताया कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर के हर स्टेशन में सुरक्षा काफी कड़ी थी।

Updated on:
11 May 2025 12:45 pm
Published on:
11 May 2025 12:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर