रायपुर

CG Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव में AAP का खुला खाता, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर में BJP मेयर प्रत्याशी को रिकॉर्ड बढ़त

CG Nikay Chunav Result: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। सुबह 11 बजे तक आए रुझानों और परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है..
less than 1 minute read
Feb 15, 2025
cg nikay chunav result

CG Nikay Chunav Result: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। सुबह 11 बजे तक आए रुझानों और परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है। रायपुर में मेयर प्रत्याशी ​मीनल चौबे रिकॉर्ड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। नगर पालिका के परिणामों पर नजर डाले तो बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के निर्वाचित हुए हैं।

CG Nikay Chunav Result: चुनाव परिणाम अपडेट

कोरबा नगर निगम में भाजपा की प्रत्याशी संजू देवी राजपूत लगभग 23000 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी से आगे

बलौदाबाजार और गरियाबंद पालिका में खिला कमल

कांग्रेस के शफी अहमद 1900+ वोटों से जीते हैं। संभवतः यह प्रदेश में सबसे बड़ी जीत होगी।
बिलासपुर, भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी 14 हजार वोट से आगे
अंबिकापुर नगर निगम में बीजेपी की जीत हुई है। मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को हराया है।
जगदलपुर महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय को 12,998 वोट की बढ़त मिल गई है.. ।

रायपुर नगर निगम में तृतीय चरण के बाद मीनल चौबे (भाजपा) को 93958, दीप्ति दुबे (कांग्रेस) को 47554 वोट मिले। इस तरह बीजेपी प्रत्याशी 46404 वोटों से आगे चल रही है।

रायपुर के 70 वार्डों में से 2 में कांग्रेस आगे।

कबीरधाम जिला
कवर्धा
नगरीय निकाय चुनाव 2025

2 नगरपालिका 5 नगर पंचायत में भाजपा की जीत

कवर्धा नगर पालिका-भाजपा
पंडरिया नगर पालिका-भाजपा

लोहारा नगर पंचायत- भाजपा
पांडातराई नगर पंचायत-भाजपा
इंदौरी नगर पंचायत- भाजपा
बोड़ला नगर पंचायत- भाजपा
पिपरिया नगर पंचायत-भाजपा

बिलासपुर, भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी 14 हजार वोट से आगे

Updated on:
15 Feb 2025 12:05 pm
Published on:
15 Feb 2025 11:55 am