रायपुर

बड़ा उलटफेर, पूर्व महापौर एजाज ढेबर हारे चुनाव, पत्नी अर्जुमन ढेबर बनीं पार्षद

CG Nikay Chunav Result: ढेबर भगवती चरण शुक्ल वार्ड से पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। शुरूआती परिणाम में बढ़त बनाए हुए थे,लेकिन अंतिम राउंड
less than 1 minute read
Feb 15, 2025
CG Nikay chunav result

CG Nikay Chunav Result: रायपुर नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। ढेबर भगवती चरण शुक्ल वार्ड से पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। शुरूआती परिणाम में बढ़त बनाए हुए थे,लेकिन अंतिम राउंड की मतगणना में 1529 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

इधर पत्नी अर्जुमन ढेबर को ​जीत मिली है। मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से अर्जुमन ढेबर 2562 वोट से चुनाव जीत गई हैं। जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इधर माहापौर पद के लिए जारी जंग में बीजेपी प्रत्याशी निर्णायक बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है। 8वें राउंड के बाद मीनल चौबे 134168 वोटों से आगे हैं।

CG Nikay Chunav Result: सीएम ने मतदाताओं का जताया आभार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा- प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।

Updated on:
15 Feb 2025 02:11 pm
Published on:
15 Feb 2025 02:09 pm