
Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ में शहर सरकार का आज फैसला हो रहा है। वोटों की गिनती चल रही है। ज्यादातर निकायों में तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी, कांग्रेस पर भारी पड़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बेमेतरा नगर पालिका परिषद से भाजपा के विजय सिन्हा लगभग 1100 मतों से विजय हुए हैं। बता दें कि, भाजपा के 13 पार्षद व कांग्रेस के 7 पार्षद व एक निर्दलीय विजय हुए हैं।
बेमेतरा जिला मुख्यालय में नगरी निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विजय सिन्हा 1030 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोस्वामी को हरा दिया। अपने जीते हुए पार्षदों के साथ कृषि उपज मंडी प्रांगण से बाहर निकले। जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। रथ पर सवार होकर विजय रैली के रूप में शहर भ्रमण के लिए निकले हैं, जहां पर जगह-जगह पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बेमेतरा: भाजपा के 13 पार्षद व कांग्रेस के 7 पार्षद व एक निर्दलीय
रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम को नया मेयर मिलेगा।
Published on:
15 Feb 2025 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
