1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Nikay Chunav Results 2025: MLA मूणत ने लड्डू खिलाकर मीनल चौबे को दी जीत की बधाई, कुछ ही देर में आएगा फाइनल रिजल्ट, देखें VIDEO
Play video

Nikay Chunav Results 2025: MLA मूणत ने लड्डू खिलाकर मीनल चौबे को दी जीत की बधाई, कुछ ही देर में आएगा फाइनल रिजल्ट, देखें VIDEO

Nikay Chunav Results 2025: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए मतादान के परिणाम अब आने शुरू हो गए हैं। 10 में से 4 नगर निगम में बीजेपी की जीत हो गई है।
Google source verification

Nikay Chunav Results 2025: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए मतादान के परिणाम अब आने शुरू हो गए हैं। 10 में से 4 नगर निगम में बीजेपी की जीत हो गई है। रुझानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। वहीं रायपुर नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही। इससे बीजेपी में जश्न का माहौल है। जीत के पहले ही विधायक राजेश मूणत ने भाजपा प्रत्याशी मिनल चौबे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।

भाजपा की बढ़त को देखते हुए जिला कार्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेजबहार से लेकर एकात्म परिसर तक जश्न के रंग दिख रहे हैं। जहां 10 हजार लड्डू, 3 हजार गुलाब जामुन और 1 हजार से अधिक बालूशाही तैयार की गई हैं। चुनाव के सह संचालक विधायक राजेश मूणत, रमेश ठाकुर भाजपा कार्यालय में जश्न प्रारंभ पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रवक्ता संदीप शर्मा, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ,जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ नेता परस्पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे।