16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nikay Chunav Results 2025: कांकेर में 111 साल बाद खिला कमल, नगर पालिका सीट पर पहली बार भाजपा का कब्जा…

Nikay Chunav Results 2025: कांकेर जिले में 111 साल के बाद कमल खिला है और 111 साल का रिकॉर्ड टूटा है। कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Nikay Chunav Results 2025: कांकेर में 111 साल बाद खिला कमल, नगर पालिका सीट पर पहली बार भाजपा का कब्जा...

Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं कांकेर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कांकेर जिले में 111 साल के बाद कमल खिला है और 111 साल का रिकॉर्ड टूटा है। कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। भाजपा के अरुण कौशिक पालिका अध्यक्ष बन गए हैं। नगर पालिका बनने के बाद लगातार कांग्रेस जीत रही थी।

बात करें गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष की तो भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे 5000 वोट से जीते। पेंड्रा नगर पालिका चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान 42 वोट से जीते हैं। वहीं राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत छुरिया से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल की जीत हुई है। मरवाही नगर पंचायत चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता की जीत हुई है।

यह भी पढ़े: CG Nikay Chunav Result: 10 में से 10 निगम में बीजेपी आगे, रायपुर में मीनल चौबे 4675 वोटों से आगे, देखें ताजा अपडेट

पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

नगर पालिका परिषद पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान निर्दलीय प्रत्याशी जीते। 3169 कुल वोट मिले। 42 वोटो से राकेश जालान जीते। वहीं, मरवाही नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी मधु बाबा जीती। गौरेला नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे जीते।

Nikay Chunav Results 2025: गरियाबंद में भाजपा की रणनीति हिट

गरियाबंद नगर पालिका चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी पलटने में अहम भूमिका निभाई। भाजपा के रिखी राम यादव ने कांग्रेस के गेंदलाल सिंह को 164 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। यादव को कुल 3422 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के सिंह 3258 वोट ही जुटा सके।

10 नगर निगम के मेयर का फैसला

रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम को नया मेयर मिलेगा।