रायपुर

खरगे ने 43 मिनट के भाषण में 21 बार मोदी, 10 बार शाह और 5 बार लिया राहुल का नाम, कांग्रेस सरकार के कामों को गिनाया

CG Politics: प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी इशारों से शांत होने के लिए कहा, लेकिन कार्यकर्ता बार-बार नारेबाजी करते रहे।

3 min read
Jul 08, 2025
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Photo source- Patrika)

CG Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान, जवान, संविधान सभा को संबोधित किया। खरगे ने 43 मिनट के भाषण में 21 बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 10 बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और 5 बार लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिया। कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर सीधे हमला बोला।

वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय किए गए कामों को गिनाया। साथ ही बताया कि कैसे वर्तमान सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार की 17 जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर 67 नई शराब दुकानें खोल दी है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार नकली शराब बेचने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें

CG News: खरगे-वेणुगोपाल की बैठक में तय हुई समयसीमा, 30 सितंबर तक मंडल से प्रदेश स्तर तक होंगी नियुक्तियां

CG Politics: छत्तीसगढ़ में शाह का घर है या ससुराल

खरगे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने शाह के बार-बार छत्तीसगढ़ दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या शाह का यहां घर है या फिर ससुराल। उन्होंने कहा कि शाह बार-बार आपके हालात देखने को कोई नहीं आते हैं, बल्कि यह देखने आ रहे कि कोयला, स्टील और आयरन कहा है। आपको मजबूती के साथ लड़ना होगा। हमारी सरकार ने इन सभी को सुरक्षित रखने का काम किया था।

जब खरगे को कहना पड़ा, आपका जोश चुनाव में दिखाना

सभा के दौरान कांग्रेस में शक्ति-प्रदर्शन का भी दौर चला। वरिष्ठ नेताओं के संबोधन के दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। उन्हें शांत करने के लिए माइक से भी कहा गया। प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी इशारों से शांत होने के लिए कहा, लेकिन कार्यकर्ता बार-बार नारेबाजी करते रहे। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी मंच से नाराजगी दिखाई। खरगे के संबोधन के दौरान भी यह क्रम चल रहा था तो खरगे को कहना पड़ा कि वो चुप बैठे। आपका यह जोश चुनाव में दिखाना। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी बंद की।

अच्छे कामों को याद कर रही जनता: पायलट

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सभा में कहा कि बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सरकार को आईना दिखाने का काम किया है, जबकि यहां की सरकार दिल्ली के आदेश पर चल रही है। यही वजह है कि आज भी जनता कांग्रेस सरकार के अच्छे कामों को याद कर रही है।

नौकरी पर श्वेतपत्र जारी करें: बैज

CG Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार प्रदेश के बर्बाद कर रही है। किसान और युवा दर-दर भटक रहे हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। अभी तक सरकार ने 100 युवाओं को भी नौकरी नहीं दी है। इसे लेकर सरकार को श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।

एक पेड़ मां के नाम, जंगल अडानी के नाम: भूपेश

सभा में पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के नेता एक पेड़ मां के नाम लगा रहे हैं और पूरा जंगल अडानी को दे दिया गया है। प्रदेश सरकार बच्चों को शिक्षा और किसानों को धान की फसल से रोकने का षड़यंत्र रच रही है।

सेना का मनोबल तोड़ने का काम करते हैं: कश्यप

कांग्रेस की सभा को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या करते हैं। चुनी हुई राज्यों सरकारों को गिराने का रेकॉर्ड जिनके नाम है, वो संविधान की क्या बात करेंगे? खरगे ऑपरेशन सिंदूर को छिटपुट ऑपरेशन बताकर सेना का मनोबल तोड़ने का काम करते हैं।

अमरजीत ने खरगे को बताया अंबेडकर का अवतार: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर का अवतार बता दिया। भाजपा ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने वीडियो जारी करते हुए लिखा है, बाबा साहेब का अपमान, कांग्रेसी की पहचान है।

छतरी लेकर भाषण सुनते रहे लोग

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान पर कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान जवान संविधान जनसभा सोमवार को आयोजित की गई। तेज बारिश के कारण सभा स्थल पर पानी घुस गया। यहां बनाए गए डोम में बारिश का पानी ठहरने लगा। इसे गिराने के लिए भी मजदूरों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता मशक्कत करते रहे। कई लोग कुर्सियां लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोगों ने छतरी लेकर बारिश से बचने की कोशिश की।

CG Politics: झलकियां

खरगे ने सभा की शुरुआत जय जोहार से की और अंत में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे लगवाए।

अतिथियों के आने से पहले कांग्रेस की प्रभारी सह सचिव मंच से वीडियो बनाती नजर आईं।

कांग्रेस के विधायक और नेताओं में मंच में फोटो खिंचने की होड़ लगी रही।

तेज बारिश के कारण डोम के नीचे कुछ देर के लिए पानी का बहाव तेज हो गया था।

कार्यकर्ता छाता लेकर कांग्रेस की सभा में पहुंचे थे और सभा खत्म होने से पहले बारिश धीमी होने पर जाने भी लगे।

कांग्रेस के नेता पंडाल लगाकर आने वाले कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार करने दिखे।

खरगे के स्वागत में बैंड-बाजा भी था। इसे वरिष्ठ नेताओं के संबोधन में व्यवधान भी उत्पन्न हुआ। मंच से इशारा करके उसे बंद करवाना पड़ा।

सभा में खरगे को हल भेंटकर किया गया।

ये भी पढ़ें

CG Politics: बेमेतरा के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खरगे को भेजा त्यागपत्र

Published on:
08 Jul 2025 10:57 am
Also Read
View All
CG Open School: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें आवेदन नहीं तो लगेगा लेट फीस

CG Board Exam: माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव, जानिए कितने अंक के कितने प्रश्न आएंगे

CG News: छत्तीसगढ़ की हिराबाई झरेका बघेल को मिलेगा हस्तशिल्प पुरस्कार 2025, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेगी सम्मानित

Raipur News: रायपुर में दो दिन नहीं मिलेगा मांस-मटन, बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

CG Tourism: छत्तीसगढ़ में पर्यटन का नया अध्याय, 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ आकर्षक टूर पैकेजों की शुरुआत, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

अगली खबर