रायपुर

CG Teacher Vacancy 2025: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, विशेष शिक्षक के 848 पद मंजूर, 100 पदों पर जल्द होगी भर्ती

CG Teacher Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैै। सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। प्रदेश में स्पेशल शिक्षक भर्ती का ऐलान हुआ है…

2 min read
Mar 24, 2025

CG Teacher Vacancy 2025: टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज विशेष शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी है। लोक शिक्षण संचालनालय को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हुई है। जिसमें यह कहा गया है कि प्रदेश में स्वीकृत 884 पदों में से 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेशभर के शालाओं में स्पेशल एजुकेटर के लिए भर्ती के लिए कहा था। वहीं अब आदेशानुसार यह भर्ती निकाली गई है।

CG Teacher Vacancy 2025: अभी जारी नहीं हुआ नोटिफिकेशन

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। 100 पदों पर स्वीकृति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती के आदेश जारी किए हैं। वहीं अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसमें आवेदन करने की तारीख समेत अन्य जानकारियां दी जाएंगी। ​ आदेश के बाद संभवता: अगले महीने ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

चलिए जानते हैं कौन कर सकते हैं आवेदन

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया की डिग्री होनी चाहिए। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ही इस पद के लिए आवेदन कर सकत हैं। इसके साथ ही प्राइमरी टीचर के लिए RCI मान्यता प्राप्त D.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स, साथ में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अगर आप अपर प्राइमरी टीचर के लिए आवेदन कर रहे है तो RCI मान्यता प्राप्त B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स, साथ में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

अगर आप सेकेंडरी टीचर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी या म्यूजिक) और B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स अनिवार्य किया गया है।

आयु सीमा

विशेष शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि यहां आरक्षण के आधार पर छूट दी जा सकती है। फिलहाल नोटिफिकेशन के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा कि किस वर्ग को कितने वर्ष की छूट दी गई है।

Updated on:
25 Mar 2025 03:24 pm
Published on:
24 Mar 2025 06:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर