CG Weather Update: कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।
ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को शीतलहर से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, बुधवार को सरगुजा और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर बनी रही। वहीं गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी भी जिले के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों बाद भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
प्रदेश में बीते दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रायपुर में 1 जनवरी की सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।