रायपुर

छत्तीसगढ़ चुनाव: BJP स्टार प्रचारक हेमामालिनी बोलीं- सरकार आई तो मैं फिर आऊंगी, नहीं तो…

हेमामालिनी ने कहा कि सरकार ने विकास के लिए कई योजनाएं बनाई और हर क्षेत्र में महिलाओं का मान बढ़ाया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 9:12 AM IST
CGNews
छत्तीसगढ़ चुनाव: BJP स्टार प्रचारक हेमामालिनी बोलीं- सरकार आई तो मैं फिर आऊंगी, नहीं तो...

खरसिया/बसना/बेमेतरा. भाजपा की स्टार प्रचारक सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिंभौरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा की सरकार बनने पर मैं आपका आशीर्वाद लेने के लिए बेमेतरा फिर आऊंगी। इस बीच लोगों ने कहा, अगर नहीं आई तो...? हेमामालिनी बगैर इसका जवाब दिए अपना भाषण देती रही।

हेमामालिनी ने कहा कि सरकार ने विकास के लिए कई योजनाएं बनाई और हर क्षेत्र में महिलाओं का मान बढ़ाया है। हेमामालिनी ने कहा कि देश में विकास की गाड़ी ने गति पकड़ी है। अब आपका प्रेम व समर्थन बना रहे तो आगे भी विकास की गति बरकरार रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अवधेश चंदेल ने लोगों को विश्वास दिलाया कि मेरे विधायक रहते तक विकास की गति धीमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आपका एक-एक वोट मेरे लिए महत्वपूर्ण है।

भाजपा सरकारें ही गरीबों का भला करने वाली
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के खरसिया, महासमुंद के बसना और भिलाई में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें ही गरीबों का भला करने वाली हैं। खरसिया के टाउनहॉल ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कलक्टर ओपी चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा में हेमामालिनी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारों ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया है।

प्रदेश में डॉ. रमन सिंह ने चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह प्रदेश के स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क पानी बिजली जैसी सुविधाओं के साथ कई योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास का एक मॉडल स्थापित किया है।

Published on: