
CM Sai inaugurated Pulse Polio campaign: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव,डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया।
मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है।
Pulse polio campaign launched: पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।