
रायपुर. विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के किसानों को खुश करने की कोशिश में है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में आज धान और मक्का के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
कैबिनेट ने धान और मक्का का समर्थन मूल्य तय कर दिया है। केंद्र द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य को लागू करने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में फैसला लेते हुए सरकार ने 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी शुरू करेगी। धान की खरीदी 31 जनवरी 2019 तक होगी जबकि मक्का खरीदी 31 मई तक की जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में भारी बारिश से बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई।
कैबिनेट के अहम फैसले
- धान और मक्का का समर्थन मूल्य तय।
- केंद्र द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य को किया गया लागू।
- सामान्य धान 1750 ए ग्रेड धान के लिए 1770।
- पहली बार सरकार खरीदेगी मक्का
- मक्के के लिए 1700 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय।
- 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी का निर्णय
- मक्का 1 नवंबर से 31 मई तक खरीदा जाएगा।
- धान और मक्का की खरीदी की सीमा प्रति एकड़ 15 क्विंटल की रहेगी।
- किसानों को धान और मक्के का डिजिटल भुगतान किया जाएगा।
- बिलासपुर विवि का अटल जी के नाम पर किया गया अनुमोदन।
- साधारण प्रकृति के न्यायालयीन प्रकरण वापस लेने का फैसला।
- सरगुजा के पूर्व आईजी स्वर्गीय बीएस मरावी के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति में खाद्य निरीक्षक बनाया गया।
- इरपा नार मुठभेड़ में शहीद उपनिरीक्षक विनोद कौशिक की पत्नी को पुलिस उप निरीक्षक बनाने का फैसला।
- निरीक्षक अजीत ओगरे को नक्सल मोर्चे पर बेहतर कार्य के लिये आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए डीएसपी बनाने का फैसला।