रायपुर

CM साय ने जापान में असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना, जनता की खुशहाली की कामना…

Asakusa temple in Japan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
less than 1 minute read
Aug 22, 2025
CM साय ने जापान में असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना, जनता की खुशहाली की कामना...(photo-patrika)
CM साय ने जापान में असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना, जनता की खुशहाली की कामना...(photo-patrika)

Asakusa temple in Japan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास की शुरुआत आस्था के साथ की। जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

Asakusa temple in Japan: छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और प्रगति की कामना की। मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल आर्थिक और औद्योगिक विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक संबंधों को भी और मजबूत करेगी।

असाकुसा मंदिर जापान का प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर स्थल है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम उनके जापान दौरे का शुभारंभ रहा।

Updated on:
22 Aug 2025 04:36 pm
Published on:
22 Aug 2025 04:36 pm