CG Vyapam Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है।
रायपुर।CG Vyapam Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। व्यापम ने 29 दिनों में 1188 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें 421 पदों के लिए परीक्षा तिथि तय हो चुकी है। ऐसे में अचार संहिता लागू होने से बाकी पोस्ट में भर्ती फंस सकती है।
CG Vyapam : बता दें कि, व्यापम ने 6 सितम्बर से लेकर 4 अक्टूबर तक अपेक्स बैंक, कृषि विभाग, बिजली विभाग समेत कई पदों पर भर्ती निकाली थी। (cg govt job) जिसके लिए 15 अक्टूबर को परीक्षा निर्धारित किया गया है। (job vacancy) अपेक्स बैंक के तहत उप प्रबंधक समेत 23 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
इसके लिए 29 अक्टूबर को परीक्षा तारीख तय किया गया है। (cg vyapam) बताया जा रहा है कि, नवंबर में विधानसभा चुनाव होने के कारण अचार संहित लागू होगा। जिसे देखते अन्य पदों पर भर्ती के लिए अभी तारीख घोषित नहीं किया गया है।