20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा में हादसा.. यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, एक दर्जन लोग घायल, चालक के खिलाफ केस दर्ज

Road Accident In Korba : कोरबा से डिंडौरी के बीच चलने वाली यात्री बस बुधवार की सुबह बिंझरा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

less than 1 minute read
Google source verification
bus_accident.jpg

कोरबा। Road Accident In Korba : कोरबा से डिंडौरी के बीच चलने वाली यात्री बस बुधवार की सुबह बिंझरा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बस में सवार एक दर्जन यात्रियों को चोंटे आई है। सभी को नजदीक अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिकी उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें : नक्सलियों का आतंक... बस्तर फाइटर के जवान का किया किडनैप, आदिवासी समाज और परिजनों ने की रिहाई की मांग

कोरबा से डिंडौरी तक गुप्ता बस सर्विस की यात्री बस बुधवार को कटघोरा से कसनिया मोड़ से होते हुए जटगा-पसान के लिए आगे बढ़ी थी। इसी बीच ओवरटेक करते समय सामने एक बाइक सवार आ गया। बस ने पहले बाइक सवार को चपेट में लिया फिर अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi Visit Chhattisgarh : प्रियंका गांधी कल आएंगी कांकेर, करेंगी करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण, देखें शेड्यूल

बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार अधिक थी। चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलाें को कटघोरा अस्पताल लाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हाइवे में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं।