
WInter 2024: राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। इसलिए ठंड और बढ़ गई है। पिछले 10 सालों में छठवीं बार सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। 2017 में 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री था। जबकि बाकी सालों में इससे कम या ज्यादा था। 2022 में 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था। नवंबर खत्म होने में 4 दिन बाकी है। ऐसे में पारा 14 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है।
बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। वहां पारा 8.5 डिग्री पर रहा। वहीं सुकमा सबसे गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 30.9 दर्ज किया गया। रायपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के पास रह सकता है। यानी ठंड और बढ़ेगी। रायपुर के आउटर में और ज्यादा ठंड है। जबकि शहरी आबादी में जहां पेड़ ज्यादा है, वहां भी लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र की अपेक्षा ज्यादा ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद इसमें 1 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अच्छी ठंड पड़ने से कोहरा भी छाने लगा है। इससे लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। वाहनों को भी सुबह देर तक वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ रही है।