रायपुर

CG Politics: चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाओं को कांग्रेस देगी मौका, अभियान की हुई शुरुआत

CG Politics: इस अभियान का आगाज बुधवार को राजधानी में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में हुआ। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देना और राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करना है।

less than 1 minute read
Nov 07, 2024

CG Politics: कांग्रेस नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इसके लिए कांग्रेस ने महिला स्वराज अभियान चलाएगी। इस अभियान का आगाज बुधवार को राजधानी में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में हुआ। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देना और राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करना है।

गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में अभियान की शुरुआत करते हुए पायलट ने कहा, महिला स्वराज अभियान का लक्ष्य 1 हजार महिलाओं को आगामी चुनावों में प्रत्याशी बनाकर उन्हें राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान का संचालन शक्ति अभियान टीम और इंदिरा फेलोशिप की ओर से किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ऐसे चलेगा अभियान

यह अभियान चार बिंदुओं को जोड़कर चलाया जाएगा। इसके तहत पहले संभावित महिला प्रत्याशियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं को चुनाव प्रक्रिया, नेतृत्व कौशल और नीति निर्माण के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को चुनाव जीतने के गुर भी बताए जाएंगे।

Updated on:
07 Nov 2024 02:32 pm
Published on:
07 Nov 2024 02:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर