रायपुर

राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी, नशेड़ियों ने युवक और देवर ने भाभी को मार डाला, इस छोटी से बात पर हुआ था विवाद

Murder Case: राजधानी में हत्याओं का दौर नहीं थम रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर आरोपियों ने दो हत्याएं कर दी।

less than 1 minute read
Aug 09, 2025
काल्पनिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- Patrika.com)

CG Murder Case: राजधानी में हत्याओं का दौर नहीं थम रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर आरोपियों ने दो हत्याएं कर दी। उरला इलाके में एक प्लांट के बाहर नशेड़ियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, तो विधानसभा इलाके में एक युवक ने भाभी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

रक्षाबंधन से पहले भाई ने बहन का गला काटा, फोन चलाने से मना करने पर हुआ था विवाद, पूरे परिवार में मचा हड़कंप

विवाद करने से रोकने पर किया हमला

विधानसभा इलाके में सड्ढू पेट्रोल पंप के पास एसबीआई बैंक के पास रहने वाला कामेश्वर बंजारे शाम को पत्नी से झगड़ा कर रहा था। कामेश्वर की भाभी संगीता बंजारे ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया। महिला बचने के इधर-उधर भागने लगी, तो आरोपी ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर गले में कई वार किए। संगीता के बेटे ने पिता देवेंद्र दास बंजारे को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन संगीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बाइक पर नहीं बैठाया तो साथियों के साथ पीटा

न्यू राजेंद्र नगर उरला निवासी 27 वर्षीया धीरज कुमार साहू नवदुर्गा इस्पात कंपनी सरोरा में मजदूरी करता है। रात करीब 10.30 बजे वह घर के लिए निकला। इसी दौरान उसकी दोपहिया पर नशे में धुत सीतामढ़ी बिहार निवासी संजय महतो बैठ गया। धीरज ने उसे उतरने के लिए कहा। इस पर वह गाली-गलौच करने लगा। इसके साथ ही अपने साथियों संतोष महतो, राजीव कुमार, पप्पू कुमार और अन्य लोगों के साथ मिलकर धीरज की पिटाई कर दी। घायल धीरज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

दोहरे हत्याकांड का आरोपी हाईकोर्ट से बरी.. खुद को बताया था भगवान का अवतार, जानिए पूरा मामला

Published on:
09 Aug 2025 09:37 am
Also Read
View All

अगली खबर