रायपुर

CRGB बैंक से फर्जी तरीके से लिया होम लोन, मेहताब अली ने झूठे दस्तावेज दिखाकर उठाए 17 लाख से ज्यादा रुपए, FIR दर्ज

Fraud Home Loan : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में फर्जी दस्तावेज पेश करके लाखों रुपए का आवास लोन ले लिया गया।

less than 1 minute read
Mar 03, 2024

Fraud Home Loan : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में फर्जी दस्तावेज पेश करके लाखों रुपए का आवास लोन ले लिया गया। लोने लेने के तीन साल बाद बैंक प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने क्रेता-विक्रेता सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ग्रामीण बैंक के पुरानीबस्ती शाखा से मेहताब अली ने 17 लाख रुपए का 24 फरवरी 2020 को आवास लोन लिया था।

Fraud Home Loan Case : लोन के लिए गोकुल नगर में खसरा नंबर 235/2 तथा 235/3 का परिवर्तित खसरा नंबर 235/6 पर साधारण पक्का मकान होने की जानकारी देते हुए इसे कमला देवी और चंदन ध्रुव से खरीदना बताया था। इस आधार पर उसे 17 लाख रुपए का लोन स्वीकृत किया गया था। इसमें क्रेता-विक्रेता और सौदे से संबंधित दस्तावेज लगाए गए थे। बाद में बैंक ने मामले की जांच की, तो पता चला कि जिस खसरा नंबर और मकान को मेहताब ने खरीदने की जानकारी दी थी, वह वर्तमान में कमला देवी के नाम पर ही है।

Fraud Home Loan Case : साथ ही वह मकान नहीं है, बल्कि खुली जमीन है। उस पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं हुआ था। मेहताब ने कमलादेवी और चंदन के साथ मिलकर साजिश के तहत फर्जी क्रेता-विक्रेता के फर्जी दस्तावेज बनाया और बैंक से लोन लिया। इसकी शिकायत पर आजादचौक पुलिस ने मेहताब, कमलादेवी और चंदन के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना के तहत अपराध दर्ज किया है।

Published on:
03 Mar 2024 09:45 am
Also Read
View All