रायपुर

रात में रिश्तेदार के साथ घूमते देखा तो खींचकर ले गए जंगल, फिर दे दी शर्मनाक हरकत को अंजाम

लड़की के रिश्तेदार की जमकर पिटाई की और लड़की को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया।

less than 1 minute read
Nov 14, 2018
gang rape news
रात में रिश्तेदार के साथ घूमते देखा तो खींचकर ले गए जंगल, फिर दे दी शर्मनाक हरकत को अंजाम

रायपुर. लड़कियों के साथ गैंग रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गैंग रेप का मामला सामने आया है।जहां एक नाबालिग अपने रिश्तेदार युवक के साथ राजपुर स्थित शरद पूर्णिमा मेला देखने गई थी।तभी उनपर 7 युवकों की बुरी नजर पड़ गई।जिसके बाद सातों ने लड़की के रिश्तेदार की जमकर पिटाई की और लड़की को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया।

यह मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र स्थित राजपुर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर की रात एक 16 वर्षीय नाबालिग अपनी दीदी व एक रिश्तेदार युवक के साथ राजपुर स्थित शरद पूर्णिमा मेला देखने गई थी। रात में वह अपने साथ गए रिश्तेदार युवक के साथ घूम रही थी। तभी वहां कार सवार सात युवक आए और खुद को आयोजन समिति का सदस्य बताकर पहले तो उनके इस तरह अकेले घुमने पर आपत्ति जताई।

फिर मौके पर ही युवती के कथित रिश्तेदार की जमकर पिटाई की कर दी और उन्हें कार में बैठाकर आयोजन स्थल ले जाने के नाम पर राजपुर से 5 किमी दूर सलखिया गांव के पास सुनसान जगह में ले गए। वहां सातों आरोपियों ने नाबालिग के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था। जिसमें राजपुर निवासी राजेश निषाद (25), र्ढोरोबीजा निवासी ललित सिदार (24), रूढुकेला निवासी खीर मोहन (25) व र्ढोरोबीजा निवासी सुनील गुप्ता शामिल है।

लैलूंगा टीआई, बोनिफास एक्का ने बताया नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी फरार हैं, जिनका सुराग नहीं मिला पा रहा है। कुछ सप्ताह पहले एक अंजान युवक ने भी एक युवती से अनाचार किया था। उस मामले में भी आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Published on:
14 Nov 2018 02:12 pm