16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की खुशियां बदली मातम में, चाचा के रिसेप्शन पार्टी में मासूम भतीजे की हुई दर्दनाक मौत

गुब्बारा फुलाने वाला गैस सिलेंडर के फटने से एक मासूम की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
accident news

शादी की खुशियां बदली मातम में, चाचा के रिसेप्शन पार्टी में मासूम भतीजे की हुई दर्दनाक मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार की शाम करीब सवा 6 बजे गुब्बारा फुलाने वाला गैस सिलेंडर के फटने से एक मासूम की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर में इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ कि उसके छोटे-छोटे टुकड़े हो गए। कुछ देर के लिए मौदहापारा इलाके में अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश से अपने चाचा की शादी में आया 11 वर्षीय रियाज खान और 10 वर्षीय भूरा खाना सुबह से ही बहुत खुश थे। शाम को रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार होकर पहुंचा ही था कि सामने डेकोरेशन वाला कुंवर सिंह (44 वर्ष) गुब्बारे में हवा भर रहा था। दोनों बच्चे एक गुब्बारे की चाह में कुंवर सिंह के पास खड़े थे।

धीमी आवाज में दोनों मासूम गुब्बारे वाले से एक-एक गुब्बारा मांग रहे थे। इससे पहले कि कुंवर सिंह दोनों को गुब्बारा देता, जोरदार धमाका हुआ और चीखपुकार मच गई। धुआं छंटा तो सामने जमीन पर रियाज बेदम पड़ा हुआ था। 10 वर्षीय भूरा खान की दाहिने हाथ की हथेली और एक पैर उड़ गया। घटना में टेंट हाउस में काम करने वाली महिलाएं भी बुरी तरह से जख्मी हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि बैलून में गैस भरने वाला व्यक्ति और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे में 2 बच्चे, 2 महिला और दो पुरुष घायल हुए हैं।

टेंट हाउस की कर्मचारी निर्मला साहू, संतोषी साहू पंडाल में साफ-सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान धमाका हुआ और दोनों धमाके के कारण दूर जाकर गिरीं। कुछ देर तक तो लोगों ने उन्हें देखा भी नहीं। फिर अचानक किसी की नजर पड़ी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

हाइड्रोजन गैस की सिलेंडर को किसी तरह से प्रशासन से अनुमति नहीं है। तकरीबन सभी तरह के कार्यक्रमों में गुब्बारे फुलाने के लिए उपयोग किया जाता है। एेसी घटनाएं लगातार सामने आने के बाद भी प्रशासन कभी इन पर कार्रवाई नहीं करता है।

संतोषी साहू दाहिने पैर के टखने के नीचे गंभीर चोट ।

15 मई 2017 टिकरापारा के डबरीपारा भी इसी तरह की घटना हुई थी। सिलेंडर फट गया और 200 मीटर दूर एक मकान पर गिरा था। पुलिस ने गुब्बारे वाले को गिरफ्तार कर किया था। अफसरों ने बताया कि डबरीपारा का अमनेश देवांगन ने सिलेंडर में गैस भरी और उसके ऊपर एल्युमिनियम के टुकड़े डालकर इसे धूप में रख दिया। गर्म होकर सिलेंडर धमाके से फटा और जमीन में एक फीट गहरा गड्ढा हो गया था।