रायपुर

IFS PROMOTION: इन IFS अफसरों को मिली पदोन्नति और स्थानांतरण, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

IFS Promotion: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए स्थानांतरण और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
महानदी भवन ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

IFS Promotion: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए स्थानांतरण और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जहां दो आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, वहीं पांच अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। इस फैसले से वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

सरकार द्वारा जिन अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नति दी गई है, उन्हें फिलहाल किसी नई पदस्थापना का आदेश नहीं दिया गया है। यानी पदोन्नति के बावजूद वे अपने वर्तमान दायित्वों पर ही कार्य करते रहेंगे। यह निर्णय विभागीय अनुभव और सेवाकाल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ये भी पढ़ें

IAS Promotion: नए साल का तोहफा… इन 7 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, GAD ने जारी किया आदेश

वहीं स्थानांतरित किए गए अधिकारियों की बात करें तो आईएफएस अधिकारी जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक, लघु वनोपज संघ के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा चंद्र कुमार अग्रवाल को उप वन संरक्षक, मनेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IFS Promotion: देखें List

Published on:
10 Feb 2026 03:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर