रायपुर

Raipur News: 3 घंटे देरी से रायपुर पहुंची इंदौर फ्लाइट, पहियों में खराबी का मिला था संकेत

Raipur News: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट तीन घंटे की देरी से रायपुर पहुंची। यह फ्लाइट शाम 6.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचती है, लेकिन खराबी के बाद रात 9.30 बजे आई।
less than 1 minute read
Jul 22, 2025
Raipur News: 3 घंटे देरी से रायपुर पहुंची इंदौर फ्लाइट, पहियों में खराबी का मिला था संकेत
3 घंटे देरी से रायपुर पहुंची इंदौर फ्लाइट (Photo Patrika)

Raipur News: तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को इंदौर से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट तीन घंटे की देरी से रायपुर पहुंची। यह फ्लाइट शाम 6.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचती है, लेकिन खराबी के बाद रात 9.30 बजे आई। इसके बाद रात को 10.5 बजे रवाना हुई।

जानकारी के अनसार गोवा से आई फ्लाइट में इंदौर में लैंडिंग से पहले पायलट को कैरिज वार्निंग का अलार्म ( पहियों में खराबी) का संकेत मिला। इसकी जानकारी पायलट ने तुरंत एटीसी को दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमानन कंपनी के इंजीनियरों ने सुधारने के बाद रायपुर के लिए रवाना किया।

Updated on:
22 Jul 2025 10:56 am
Published on:
22 Jul 2025 10:56 am