रायपुर

दिवाली के समय तीन डिग्री बढ़ गया तापमान, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम

दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के पांच संभागों से सोमवार को विदा हो गया। जानिए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे प्रदेश में मौसम को लेकर क्या भविष्यवाणी की।

2 min read
Oct 16, 2017
जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज

रायपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के पांच संभागों से सोमवार को विदा हो गया। फिलहाल बस्तर संभाग में मानसून हल्का सक्रिय है। मानसून की सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग संभाग से विदाई हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी ऊंचाई माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी तक है। जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की आेर झुके हुए है। अगले 24 घंटे में और प्रबल होकर अवदाब बनने की संभावना है। इसके और ज्यादा प्रबल होने के बाद उत्तर-पश्चिम की ओर जाते हुए आंध्र प्रदेश और इससे लगा हुआ दक्षिण उड़ीसा तट पर 19 अक्टूबर के प्रात:काल पहुंचने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानी एनएस मेहता के अनुसार प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी में आकाश साफ रहेगा तथा शाम और रात में आंशिक मेघमय हो सकता है।

ये भी पढ़ें

सुब्रत राय का आरोप: सेबी को 19 हजार करोड़ दिए, लेकिन निवेशकों को सिर्फ 64 करोड़ ही लौटाए

तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक
सोमवार को राजधानी का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तीन डिग्री अधिक था । आद्र्रता सुबह 80 और शाम को 46 फीसदी रही।

दिवाली में भी गर्मी का अहसास
दिवाली आते-आते अमूमन ठंड का अहसास होने लगता है, लेकिन इस साल गर्मी अब भी सिर चढ़कर बोल रही है। वहीं प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है, ऐसे में लोगों को सुबह-शाम उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में पसीने छूट रहे हैं। लोग इन दिनों भी एसी चलाने को मजबूर हैं। इसका साइड इफेक्ट यह है कि लोग अब भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

लोगों पर तापमान का असर
चिकित्सकों का कहना है कि तापमान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अब तक ठंड शुरू हो जाना चाहिए था। मौसम सामान्य नहीं होने से ही वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। इन दिनों हर रोज बड़ी संख्या में मरीज वायरल की चपेट में आ रहे हैं। जब तक ठंड शुरू नहीं होगी तब तक इसी तरह की दिक्कत होगी।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 35.3
माना- 35.1

बिलासपुर- 35.4
पेंड्रारोड- 34.5

अंबिकापुर- 31.7
जगदलपुर-32.1

दुर्ग-35.4

ये भी पढ़ें

दिवाली मनाने घर जा रहे जीजा-साली को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
Published on:
16 Oct 2017 09:48 pm
Also Read
View All