रायपुर

Mahtari Vandan Yojana: ऐसा क्या हुआ.. सैकड़ों महिलाओं को मिलना बंद हुआ महतारी वंदन योजना का लाभ, जानिए ये बड़ी वजह

Mahtari Vandan Yojana: शासन की महतारी वंदन योजना के लाभ से हर माह सैकड़ों महिलाएं वंचित हो रही हैं। पात्रता होने के बावजूद महिलाओं के खातों में पैसा नहीं आ रहा है।

3 min read
Aug 10, 2024

Mahtari Vandan Yojana: शासन की योजना के लाभ से हर माह सैकड़ों महिलाएं वंचित हो रही हैं। हर माह मिलने वाले 1000 रुपए की सहायता राशि जिले की सैकड़ों महिलाओं को नहीं मिल पा रही है। सैकड़ों महिलाएं तो ऐसी है कि पात्र होने क बाद भी उनके खातों में राशि नहीं पहुंच रही है।

Mahtari Vandan Yojana: इन कारणों से वंचित हो रहीं सैकड़ों महिलाएं

महतारी वंदन योजना के तहत जिले में 2 लाख 55 हजार 920 महिलाओं ने पंजीयन कराया था। इसमें 745 हितग्राही अपात्र हुए, जबकि 2 लाख 54 हजार 875 महिलाएं पात्र हुईं। लेकिन सभी पात्र महिला हितग्राहियों को शासन की योजना के तहत 1000 रुपए नहीं मिल पा रहा है। जून तक 326 पात्र महिलाओं को एक भी किस्त नहीं मिल पाया। आश्चर्य है कि इन महिलाओं को योजना का लाभ ही नहीं मिल सका। वहीं हर माह महिलाओं की संख्या होती जा रही है।

मार्च में पात्र महिलाओं में से 47 महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची। साथ ही 449 महिलाओं के खाते से राशि वापस हो गई। इसी तरह से अप्रैल में 154 महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची, जबकि 555 महिलाओं की खातों से राशि वापस हुई। मई में 294 खातों में राशि नहीं पहुंची और 641 खातों से राशि वापस हुई। जून की बात करें तो 1062 महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंच सकी, जबकि 1232 महिलाओं की राशि खातों से वापस हो गई। इसके चलते महिलाएं बैंक के चक्कर काट रहीं हैं लेकिन वहां से उन्हें कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है।

खाता संख्या का दस्तावेजीकरण लंबित

भुगतान निरस्त के कारण में बैंक खाता अस्तित्व में ना होना बताया जा रहा है। वहीं आधार नम्बर हितग्राही के बैंक खाता से लिंक नहीं होना। खाता नम्बर बंद अथवा स्थांतरित होना। खाता के साथ नाम का मिलान नहीं होना। आधार नम्बर का निष्क्रिय होना। खाता संख्या का गलत होना। खाता संख्या का दस्तावेजीकरण लंबित होना। खाता मौजूद नहीं है सत्यापन विफ ल होने के कारण या फिर आधार डीबीटी किए जाने के लिए संबद्ध नहीं होना बताया जा रहा है।

पैसें हैं लेकिन निकाल नहीं सकते

पूर्व में महिलाओं द्वारा जनधन खाता खुलवाया गया था। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने बंधन बैंक में भी खाता खुलवाया, लेकिन लंबे समय से कोई लेनदेन नहीं होने के कारण खाता फ्रीज हो गए। जबकि बड़ी संख्या में महिलाओं का आधान नंबर उसी बैंक से लिंक हैं। अब महतारी वंदन योजना की राशि पूर्व के बैंक में ही पहुंच रही है लेकिन खाता फ्रीज होने के कारण राशि भी नहीं निकाल पा रहे हैं।

बैंक पहुंचने पर खाता को सक्रिय करने के लिए आवेदन कराया जा रहा है। इसके अलावा केवाईसी भी कराया जा रहा है, बाजवूद कई महिलाओं का खाता महीना गुजर जाने के बाद भी सक्रिया नहीं किया जा सका है। जबकि महिलाएं लगातार बैंक के चक्कर काट रही है, लेकिन संबंधित बैंक प्रबंधकों इससे कोई सरोकार नहीं है।

हर माह वंचित हितग्राहियों की बढ़ती गई संख्या

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के तहत प्रथम किस्त जब 10 मार्च को जारी हुई तो 2 लाख 54 हजार 828 महिला हितग्राहियों के खातों में राशि हस्तांतरण किया गया, लेकिन विभिन्न कारण के चलते 449 महिलाओं के खातों से राशि वापस हो गई। वहीं 3 अप्रैल को द्वितीय किस्त 2 लाख 54 हजार 721 महिलाओं के खातों में राशि भेजा गया, लेकिन 555 हितग्राहियों की राशि वापस हो गई। तृतीय किस्त 1 मई को जारी हुआ। इसमें 2 लाख 54 हजार 581 महिलाओं में से 641 हितग्राहियों की राशि वापस हो गई। चौथा किस्त 1 जून को 2 लाख 53 हजार 813 हितग्राहियों को राशि जारी किया गया।

मतलब कुल पात्र हितग्राहियों में से 1062 कम महिलाओं को राशि जारी हुआ। उसमें भी 1232 महिलाओं की राशि वापस हो गई। मतलब जून में ही 2294 महिलाएं योजना से वंचित हुई। इस पर अधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है कि आखिर हर माह वंचित महिलाओं की संख्या क्यों बढ़ रही है। दूसरी ओर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी का कहना है योजना की राशि नियमित रुप से दी जा रही है।

Published on:
10 Aug 2024 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर