रायपुर

Mirza Masood Passed Away: मशहूर रंगकर्मी मिर्जा मसूद का निधन, CM साय ने जताया दुःख, राज्‍य चक्रधर का मिला था सम्‍मान

Mirza Masood Death Today: प्रदेश के मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक रहे मिर्ज़ा मसूद का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली।

3 min read
Jul 19, 2024

Mirza Masood Death: छत्तीसगढ़ के मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक मिर्जा मसूद के निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कला और साहित्य जगत में शोक की लहर है। 80 साल की उम्र में उन्होंने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिर्जा मसूद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करते हुए साय ने कहा कि मिर्ज़ा मसूद ने अपना पूरा जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा, "मिर्ज़ा मसूद की करिश्माई आवाजऔर अंदाज उन्हें अद्वितीय बनाते थे। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिंदी ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। छत्तीसगढ़ (Mirza Masood Passed Away) सरकार द्वारा 2019 में उन्हें चक्रधर सम्मान से नवाजा गया था।" मिर्ज़ा मसूद जी के कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

Actor-Director Mirza Masood Death: जानिए उनका जीवन परिचय

मिर्ज़ा मसूद के निधन की खबर से कला जगत और पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। उन्होंने आकाशवाणी में उद्घोषक के रूप में अपना लम्बा करियर बिताया और रंगमंच के लिए अपना पूरा जीवन बिताया। छत्तीसगढ़ राज्य शासन का चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान सहित दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन.एस.डी) में भी विशेष सम्मान प्राप्त मिर्जा मसूद 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी वे थियेटर के लिए समर्पित रहे। कई नाटक लिखे और उनका निर्देशन भी किया।

मिर्ज़ा मसूद का जन्म 3 अप्रैल को 1942 को हुआ था। मिर्जा मसूद ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में कई (Mirza Masood Passed Away) नाटक किए। सार्वजनिक मंचों पर अभिनय किया। हबीब तनवीर के निर्देशन में 1973 में रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय नाच वर्कशॉप में भागीदारी रही।

Mirza Masood Passed Away:कई नाटक लिखे और उनका निर्देशन भी किया

छत्तीसगढ़ राज्य शासन का चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान सहित दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन.एस.डी) में भी विशेष सम्मान प्राप्त मिर्जा मसूद 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी वे थेियेटर के लिए समर्पित रहे। कई नाटक लिखे और उनका निर्देशन भी किया।

Famous theater artist Mirza Masood passed away: स्कूल और कॉलेज में कई नाटक किए

मिर्ज़ा मसूद जन्म 3 अप्रैल को 1942 को हुआ था। मिर्जा मसूद ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में कई नाटक किए। सार्वजनिक मंचों पर अभिनय किया। हबीब तनवीर के निर्देशन में 1973 में रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय नाच वर्कशॉप (Mirza Masood Passed Away) में भागीदारी रही।

Updated on:
20 Jul 2024 08:13 am
Published on:
19 Jul 2024 03:28 pm
Also Read
View All
बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

अगली खबर