रायपुर

मानसून ने रायपुर में दी दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

मानसून छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गया। इसी बीच रायपुर में दोपहर ढ़ाई बजे मौसम ने करवट ली और काले बादल जमकर बरसे।

2 min read
Jun 11, 2018
monsoon in chhattisgarh

रायपुर. केरल और मुंबई के बाद मानसून छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गया। इसी बीच रायपुर में दोपहर मौसम ने करवट ली और काले बादल जमकर बरसे। मानसून की पहली बारिश से मौसम सुहावना हो गया। करीब घंटेभर की की बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि रायपुर में 10 जून तक मानसून आ जाएगा। लेकिन एक दिन बाद मानसून रायपुर पहुंचा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून 7 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में पहुंच चुका है। बस्तर में करीब ७ दिन पहले मानसून की पहली बारिश हुई।

ये भी पढ़ें

अभी-अभी: छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून, तेज हवाओं के साथ बस्तर में हो रही जोरदार बारिश

इससे पहले राजधानी में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप-छांप की वजह से लोग उमस से परेशान नजर आए। इसके बाद दोपहर ढ़ाई बजे मौसम ने अचानक करवट ली। और काले बादल गरज-चमक के साथ जमकर बरसे। करीब घंटेभर की बारिश की वजह से तापमान काफी गिर गया। मौसम सुहाना हो गया।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा। शहर में आद्र्रता सुबह 79 फीसदी रही, जबकि शाम को 49 फीसदी रही। शहर में 88 प्रतिशत बादल छाए रहे।

मानसून के दस्तक देने के बाद एक और अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून पिछले साल से बेहतर रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, दीर्घकालीन औसत के 97 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है। इसमें 4 फीसदी कम या ज्यादा की संभावना रहती है।

छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में 99 फीसदी बारिश होने के अनुमान है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई, 2018 में पिछले साल से अच्छी बारिश होगी। पिछले साल 97 फीसदी हुई थी। जुलाई में 101 फीसदी बारिश होगी, जबकि अगस्त में 94 फीसदी बारिश का अनुमान है।

बतादें कि मानसून को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही छत्तीसगढ़ में आगामी 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान और तेज बारिश होने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Weather: तेजी से बढ़ रहा मानसून, तेलंगाना के बाद छत्तीसगढ़ के इन जगहों में हो सकती है तेज बारिश
Updated on:
11 Jun 2018 03:54 pm
Published on:
11 Jun 2018 03:16 pm
Also Read
View All