24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी-अभी: छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून, तेज हवाओं के साथ बस्तर में हो रही जोरदार बारिश

रायपुर में सुबह से छाए रहे बादल,बारिश भी हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 8 Jun 2018, 10:36 PM IST

cg news

अभी-अभी: छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून, तेज हवाओं के साथ बस्तर में हो रही जोरदार बारिश

रायपुर. मानसून के आगे बढऩे की गति तेज हो गई है। शुक्रवार के तड़के मानसून ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में दस्तक दी। इसके बाद दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर में भी पूर्वान्ह 11 बजे करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार हल्की सी कम हुई थी।

एक सप्ताह के भीतर पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा
दो-तीन दिन में रफ्तार में अचानक तेजी आई। इसके बाद मानसून आंध्र प्रदेश, तेलंगाना होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में दक्षिणी भू-भाग को छोड़ बाकी इलाकों में प्री-मानूसन बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिक एनएस मेहता के अनुसार मानसून की रफ्तार को देखकर लग रहा है कि एक सप्ताह के भीतर पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा। वैसे इस साल प्रदेश में 97 फीसदी यानी सामान्य बारिश होने का अनुमान है। जून से सितंबर के बीच ठीक-ठाक बारिश होगी। इस साल अक्टूबर में भी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम
मानसनू की रफ्तार एक-दो दिन से बढ़ी हुई। तेजी से अब मानसून तेलंगाना को क्रॉस करने के बाद दक्षिणी छत्तीसगढ़ पहुंच चुका है। वहीं उड़ीसा तट बंगाल की खाड़ी में भी मानसून पहुंच चुका है। यहां बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ की राजधानी में दो-तीन में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इधर, राजधनी में सुबह से शाम तक दिनभर हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं, दोपहर में अचानक हुई हल्की बारिश भी हुई। इससे उमस का एहसास हुआ। शहर में 88 प्रतिशत बादल छाए रहे।

Read Also: तेजी से बढ़ रहा मानसून, तेलंगाना के बाद छत्तीसगढ़ के इन जगहों में हो सकती है तेज बारिश

यहां हुई तेज बारिश
धमतरी, भाटापारा, पथरिया में 9-9 सेमी, कटेकल्यान में 5 सेमी, राजपुर में 4 सेमी, बागबाहरा, गुरुर, थान खमरिया, बीजापुर लोहंडीगुडा में 3-3 सेमी, गरियाबंद, बिल्हा, मैनपाट में 2-2 सेमी तथा अन्य स्थानों पर एक-एक सेमी बारिश हुई।