रायपुर

Raipur: भाजपा सांसद बृजमोहन बोले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट बिना दांत और सींग के

Raipur: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री व लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को और अधिकार-संपन्न बनाने पर जोर दिया...
less than 1 minute read
Raipur

Raipur: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा से लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को बिना दांत, बिना सींग और बिना पावर वाला बताया। बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में कहा कि देश के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में से एक रायपुर है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के सरकार के फैसले का स्वागत है, लेकिन इस व्यवस्था को और अधिक सशक्त, अधिकार-संपन्न और पूरे रायपुर जिले में विस्तृत करने की आवश्यकता है। जब तक पुलिस बल में पर्याप्त संसाधन और अपराधियों में कानून का खौफ नहीं होगा, तब तक रायपुरवासियों को पूर्ण सुरक्षा का अहसास नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और अपराध मुक्त रायपुर हमारी प्राथमिकता है।