
रायपुर. भाजपा और कांग्रेस, जोगी कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी ) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। बुधवार को जारी एनसीपी के स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार, पार्टी महासचिव प्रफुल्ल पटेल, पार्टी महासचिव डीपी त्रिपाठी, एनसीडब्ल्यूसी सदस्य छगन भुजबल, सांसद सुप्रिया सुले समेत कुल 25 नाम शामिल हैं।
NCP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी महासचिव डी ठाकरे, वाईपी त्रिवेदी, सुप्रिया सुले, अनिल देशमुख, टीपीपी मास्टर, अब्दुल माजिद मेमन, मोहम्मद फैजल, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस अध्यक्ष फौजिया खान, जितेन्द्र अहवाद, नरेन्द्र वर्मा, केके शर्मा, राजेन्द्र जैन, राजीव झा, धीरज शर्मा, शब्बीर विद्रोही, सतीश जग्गी, अनिल सिंह, संजय सिंह, गिरीश पटेल, पंकज हरपाल, राज ठाकुर का नाम शामिल है। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।