रायपुर

NTPC के अफसर ने शादीशुदा महिला से की डर्टी टॉक, कहा – चुपचाप कमरे में चली आओ, वरना…

पुलिस अफसर एएम जूरी की पूर्व पत्नी ने एनटीपीसी डिप्टी डायरेक्टर राकेश सैमुएल पर फोन पर आपत्तिजनक बातचीत करने का आरोप लगाया है।

2 min read
Jan 16, 2018
महिला ने लगाया डर्टी टॉक का आरोप, डिप्टी डायरेक्टर ने कहा था - चुपचाप कमरे में चली आओ, वरना...

राजकुमार सोनी/रायपुर. पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में बर्खास्त किए गए पुलिस अफसर एएम जूरी की पूर्व पत्नी ने एनटीपीसी पटना कहलगांव में कार्यरत एवं इलाहाबाद में निवासरत डिप्टी डायरेक्टर राकेश सैमुएल पर फोन पर आपत्तिजनक बातचीत करने का आरोप लगाया है।

प्रधानमंत्री, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्यपाल एवं गृहमंत्री सहित तमाम जिम्मेदार अफसरों को भेजी गई एक शिकायत में महिला ने कहा है कि वह कोरबा में कोतवाली थाने के पास रहती है। एक दिसम्बर 2017 को उसके मोबाइल पर एक शख्स ने खुद को राकेश सैमुअल बताते हुए एनटीपीसी के कावेरी भवन जमनीपाली के कमरे में ठहरा हुआ है... बेहतर यही होगा कि चुपचाप कमरे में चली आओ। किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है अन्यथा और कुछ करना पड़ेगा।

आपको पर्ची देने की जरूरत नहीं
शिकायत में महिला ने कहा कि जिस शख्स ने फोन किया उसने कहा कि लोगों को मेरे कमरे में आने के लिए पर्ची देनी होती है, लेकिन आपको पर्ची देने की जरूरत नहीं है। जब महिला ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानती तो उसने कहा- आपके पति एक दागी पुलिस अफसर है। मैं जानता हूं कि आप अकेली रहती हो और दोनों में विवाद चल रहा है।

महिला का कहना है कि वह सैमुअल के फोन के बाद खुद को अपमानित महसूस कर रही है। जूरी की पूर्व पत्नी ने 'पत्रिकाÓ से इस बात की पुष्टि की है कि उसने एनटीपीसी के डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत की है। उसका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और फोन पर आपत्तिजनक तरीके से वार्तालाप करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मैं जानता भी नहीं
शिकायत में महिला ने राकेश सैमुअल का फोन नंबर भी दिया है। इस नंबर पर जब 'पत्रिका' ने फोन लगाया तो सैमुअल ने कहा कि वह शिकायतकर्ता महिला को जानते भी नहीं है। सैमुअल का कहना था कि कोई उसे बदनाम करने की साजिश कर रहा है।

Published on:
16 Jan 2018 05:58 pm
Also Read
View All