रायपुर

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस का छापा, मिला चोरी का सामान

Aishwarya Pandit: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर रायपुर पुलिस ने छापामार कारवाई की है। इस दौरान पुलिस को चोरी का सामान मिला। फिलहाल ऐश्वर्या फरार है..

2 min read
May 21, 2026
Bollywood Playback Singer Aishwarya Pandit ( Photo - X )

Singer Aishwarya Pandit: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस ने छापा मारा है। यहां से चोरी का सामान बरामद किया गया है। गायिका के पति ने सामान चुराने की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ऐश्वर्या के घर पहुंची और कार्रवाई की। वहीं ऐश्वर्या फरार है। रायपुर पुलिस तालाश में जुट गई है।

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक ऐश्वर्या पंडित और उनके पति तपन देव के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच ऐश्वर्या उनके घर का पूरा सामान लेकर चली गई। इसकी शिकायत पीड़ित ने सेजबहार थाने में की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में परिवाद लगाया। कोर्ट ने आरोपी गायिका के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उनके निवास पर कई बार छापा मारा, वह नहीं मिली। बुधवार को पुलिस की टीम ने फिर दबिश दी।

चोरी का सामान जब्त

Aishwarya Pandit: पुलिस के अनुसार, आरोपी गायिका की तलाश में कई बार उनके निवास पर दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार अनुपस्थित मिली। बुधवार को पुलिस टीम ने दोबारा कार्रवाई करते हुए घर से कथित चोरी का सामान बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि गायक एश्वर्या पंडित पर आरोप है कि परिजनों के साथ मिलकर किराए के मकान का ताला तोड़कर 11 लाख रुपए कीमत की सोने-चांदी के जेवर और कूलर, रेफ्रिजीरेटर समेत सामान चोरी कर लिया। फरार ऐश्वर्या पंडित की पुलिस तलाश शुरू कर दी है।

लंबे समय से पति से चल रहा विवाद

पति तपन के साथ सिंगर एश्वर्या पंडित का लंबे समय से विवाद चल रहा है। तपन ने पुलिस को बताया है कि 19 जनवरी 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के बाद वह उसकी सही ढंग से देख रेख नहीं कर पा रही थी। घर में विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर शिकायत की। जिसके बाद सेजबहार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छापामार कार्रवाई की।

मां से ली संगीत की शिक्षा

रायपुर की रहने वाली एश्वर्या पंडित भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं। अपनी आवाज से संगीत जगत में पहचान बनाई। उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपनी मां रिंकी पंडित से ली। ऐश्वर्या ने India’s Got Talent और Sa Re Ga Ma Pa 2018 जैसे रियलिटी शोज़ में भाग लेकर खुद को साबित किया। इसके बाद कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी। भोजपुरी फिल्मों में भी कई गाने गए हैं। उनकी गायकी में शास्त्रीय संगीत की झलक और भावनात्मक अभिव्यक्ति दिखाई देती है, जिसके कारण वे युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती हैं।

Updated on:
21 May 2026 03:02 pm
Published on:
21 May 2026 02:46 pm
Also Read
View All