रायपुर

Police Transfer: नए एसपी के आते ही बड़ा फेरबदल, 90 से अधिक पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट

Police Transfer: जारी आदेश के अनुसार इस तबादला सूची में कुल 06 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक और 04 सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 28 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है।
2 min read
Jan 24, 2026
Chhattisgarh Police Transfer
Chhattisgarh Police Transfer(photo-patrika)

Police Transfer: छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांकेर जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार इस तबादला सूची में कुल 06 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक और 04 सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 28 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की नई पदस्थापना की गई है, जिससे जिले के कई थानों की तस्वीर बदल गई है।

देखें List

सूत्रों के मुताबिक यह तबादला प्रक्रिया जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है। बताया जा रहा है कि कुछ थानों में लंबे समय से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई नए चेहरों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालते ही यह पहला बड़ा प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है। फिलहाल तबादलों के बाद सभी पुलिसकर्मियों को शीघ्र ही अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जिले की कानून-व्यवस्था पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

Updated on:
24 Jan 2026 07:35 pm
Published on:
24 Jan 2026 07:30 pm