
पटवारियों के तबादले (photo source- Patrika)
Police Transfer: छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुल 76 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी किए हैं।
जारी तबादला आदेश के अनुसार, विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। सूची में अलग-अलग रैंक के अधिकारी और जवान शामिल हैं।
तबादला आदेश के अनुसार, 4 उप निरीक्षक, 9 सहायक उप निरीक्षक, 29 प्रधान आरक्षक और 34 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द ही अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Updated on:
16 Jan 2026 01:45 pm
Published on:
16 Jan 2026 01:45 pm
