15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन दुकान से चावल की हेराफेरी का खुलासा, ग्रामीणों ने पकड़ा 50 बोरियों से भरा वाहन जब्त…

PDS Rice Scam CG: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम रसेड़ी में संचालित उचित मूल्य की दुकान से चावल की हेराफेरी का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
राशन दुकान से चावल की हेराफेरी का खुलासा, ग्रामीणों ने पकड़ा 50 बोरियों से भरा वाहन जब्त...(photo-patrika)

राशन दुकान से चावल की हेराफेरी का खुलासा, ग्रामीणों ने पकड़ा 50 बोरियों से भरा वाहन जब्त...(photo-patrika)

PDS Rice Scam CG: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम रसेड़ी में संचालित उचित मूल्य की दुकान से चावल की हेराफेरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर सरपंच ने कार्रवाई करते हुए चावल से लदे एक वाहन को पकड़ा, जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

PDS rice scam Chhattisgarh: ग्रामीणों ने लगाया राशन में गड़बड़ी का आरोप

जानकारी के अनुसार ग्राम रसेड़ी में संचालित उचित मूल्य की दुकान के संचालक पर ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान संचालक द्वारा हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा था और बचा हुआ चावल इकट्ठा कर बाहर बेचा जा रहा था।

चावल से लदे वाहन को सरपंच और ग्रामीणों ने रोका

ग्रामीणों को जब पता चला कि दुकान के सामने एक वाहन में बड़ी मात्रा में चावल लोड किया जा रहा है, तब उन्होंने इसकी सूचना ग्राम सरपंच को दी। सरपंच मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान वाहन में 50 से अधिक बोरियों में चावल भरा हुआ पाया गया। इसके बाद मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दी गई।

सूचना मिलने पर खाद्य विभाग के खाद्य निरीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सरपंच और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। प्राथमिक जांच के बाद चावल से भरे वाहन को जब्त कर लिया गया है।

संचालक ने आरोपों को बताया गलत

उचित मूल्य दुकान के संचालक झमकलाल साहू ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वाहन में जो चावल लोड किया जा रहा था, वह उन्होंने राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं से खरीदा था।

खाद्य निरीक्षक ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जब्त किए गए चावल और वाहन से संबंधित जानकारी एकत्र कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कई जगहों पर राशन की इस तरह की अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन की योजना गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए है, लेकिन कुछ स्थानों पर इसका गलत फायदा उठाया जा रहा है। अब सभी की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।