24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: 30 फीट गहरे कुएं में गिरा टैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, चार लोग घायल

CG Accident: हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और संजू केंवट की अचानक हुई मौत से उसके परिवार वाले रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों ने कुएं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर चिंता व्यक्त की और प्रशासन से मांग की है।

2 min read
Google source verification
CG Accident: 30 फीट गहरे कुएं में गिरा टैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, चार लोग घायल

30 फीट गहरे कुएं में गिरा टैक्टर (Photo Patrika)

CG Accident: बिलाईगढ़ के सलिहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरगुली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जब ईंट लेने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक संजू केंवट की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रैक्टर में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम धौराभाठा (धनसीर) से ट्रैक्टर सुबह लगभग 7 बजे सुरगुली की ओर ईंट लेने जा रहा था। रास्ते में सिदार सिंह सिदार के खेत के पास स्थित देवालय पीठादाई स्थल के पास ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण अचानक खो गया और ट्रैक्टर सीधे 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया।

ग्रामीणों ने बचाई जान

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुएं के अंदर से घायलों की कराह सुनकर ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने समुचित व्यवस्था के साथ सभी घायलों को कुएं से बाहर निकाला। घायलों में खिलेश्वर कंवरए दिनेश सिदारए खिलेश्वर सिदार और चन्द्रशेखर केंवट शामिल हैंए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए उपस्वास्थ्य केन्द्र धनसीर भेजा गयाए जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सलिहा थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया
गया है।

ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता

इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और संजू केंवट की अचानक हुई मौत से उसके परिवार वाले रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों ने कुएं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर चिंता व्यक्त की और प्रशासन से मांग की है कि खुले कुओं के पास सुरक्षा घेरा बनाया जाए। यदि कुएं का उपयोग नहीं हो रहा है, तो उसे पटवा दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

इससे सम्बंधित खबरें

आईटीआई में हादसा, मशीन की चपेट में आने से छात्र की 5 उंगलियां कटीं

शासकीय प्रौद्योगिकी संस्थान डौंडीलोहारा में गुरुवार को प्रशिक्षण के नाम पर मजदूरी करते समय मशीन से छात्र टोकेश्वर के दोनों हाथों की पांच उंगलियां कट गई। एक हाथ की तीन और दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गई। हादसे के बाद छात्र को शासकीय अस्पताल ले जाया गया। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संस्थान पहुंचकर कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है आईटीआई छात्रों से प्रैक्टिकल के नाम पर 8 घंटे काम कराया जा रहा है। घटना के बाद घायल छात्र से सहपाठियों को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर