13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tractor Accident: चलती ट्रैक्टर से गिरा युवक, पहिए में दबने से दर्दनाक मौत

Tractor Accident: लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के दौरान ड्राइवर के बगल में बैठे खेलावन सगरवंशी अचानक गिर पड़ा और गिरते ही ट्रॉली का पहिया उनके पेट के ऊपर चढ़ गया।

2 min read
Google source verification
Tractor Accident: चलती ट्रैक्टर से गिरा युवक, पहिए में दबने से दर्दनाक मौत

चलती ट्रैक्टर से गिरा युवक (Photo PAtrika)

Tractor Accident: गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक ट्रैक्टर हादसे में 42 वर्षीय युवक खेलावन सगरवंशी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गिधपुरी उनेश देशमुख ने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह लगभग 8.30 बजे ट्रैक्टर क्रमांक बी-22/ बीएच/7015 और ट्रॉली क्रमांक बी-22/ बीएच 8715 से चालक विजय कुमार सगरवंशी, शुभम सगरवंशी और खेलावन सगरवंशी को बैठाकर कलिंदर बाड़ी की ओर जा रहे थे।

गांव से बाहर महानदी मार्ग की कच्ची सडक़ पर अश्वनी निषाद के घर के पास चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के दौरान ड्राइवर के बगल में बैठे खेलावन सगरवंशी अचानक गिर पड़ा और गिरते ही ट्रॉली का पहिया उनके पेट के ऊपर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद विजय सगरवंशी और गौरव सगरवंशी घायल खेलावन को मोटरसाइकिल से इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पलारी ले गए। जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से उन्हें चंदा देवी तिवारी अस्पताल, बलौदाबाजार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

इससे सम्बंधित और भी खबरें

रेत खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नाबालिग की दर्दनाक मौत

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध रूप से रेत भरकर लौट रहे ट्रैक्टर (सीजी 12 बीएस 5759) की ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में सवार दो नाबालिग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में नाबालिग अमित कश्यप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कमर में गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्रैक्टर जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। है। पढ़े पूरी खबर

शादी के अगले दिन ही दूल्हे की मौत, बिजली विभाग में था कम्प्यूटर ऑपरेटर

रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी का जश्न कुछ ही घंटों में गहरे शोक में बदल गया। जिस घर में दो दिन पहले तक हंसी-खुशी का माहौल था, वहीं अब मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना कापू थाना क्षेत्र के ठाकुरपोड़ी गांव की है। पढ़े पूरी खबर