24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शासकीय जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक, पट्टा देने छत्तीसगढ़ सरकार ने तेज की तैयारी

Chhattisgarh Land Survey 2026: 20 अगस्त 2017 से सरकारी जमीन पर रह रहे कब्जाधारियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने पट्टा देने का फैसला लिया है। इसे लेकर बलौदाबाजार में तैयारी तेज हो गई है..

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh land survey 2026

कब्जाधारियों को पट्टा देने की तैयारी तेज ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh land survey 2026: बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र में पट्टाविहीन मकानों के लिए भू-अधिकार पत्र प्रदान करने और नए पट्टे बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की अध्यक्षता में नगर पालिका सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वे और शासन के दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में जल्द ही सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम के साथ संबंधित वार्डों के पार्षद भी सर्वे में शामिल होंगे।

Chhattisgarh land survey 2026: पट्टा के लिए जरूरी दस्तावेज

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रकाश चंद्र कोरी ने बताया कि जो व्यक्ति 20 अगस्त 2017 से शासकीय भूमि पर काबिज हैं और उसका प्रमाण प्रस्तुत करेंगे, उन्हें अधिकतम 800 वर्ग फीट तक भूमि का पट्टा दिया जा सकेगा। यदि मूल पट्टाधारी की मृत्यु हो चुकी है तो वैध वारिसों के नाम पर भी पट्टा जारी किया जाएगा। पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने की स्थिति में पंचनामा के आधार पर भी पट्टा देने का प्रावधान रखा गया है।

पीएम आवास योजना का भी मिलेगा लाभ

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि वर्षों से शासकीय भूमि पर रह रहे गरीब परिवारों को पट्टा देना शासन की प्राथमिकता है। इससे लोगों को राहत मिलेगी और वे अपने मकान में सुरक्षित और सुकून से रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि पट्टा मिलने के बाद पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी ले सकेंगे। जैन ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव व राजस्व मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

तालाब, नाला और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र होंगे बाहर

शासन के नियमों के अनुसार तालाब किनारे, नाला, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और सार्वजनिक परिसरों के आसपास अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिन लोगों के पास पहले से पट्टा है, वे भी पात्र नहीं होंगे। सर्वे के दौरान कब्जाधारियों का सत्यापन और कब्जे की अवधि की जांच की जाएगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में नपा उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, सभापति हरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र डडसेना, कांत पुरैना, कन्हैया सेन, प्रियास शशि भूषण शुक्ला, अंजनी गोविंद पात्रे, अमितेष नेताम, रेखा पोषण पटेल, मनीष वर्मा, रोहित साह, लोकेश चेलक, सुरेश घृतलहरे के अलावा एसडीएम प्रकाश चंद्र कोरी, तहसीलदार निवेश कुरेटी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी समस्त और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग