19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS Kuldeep Sharma: 70 साल के बुजुर्ग के लिए खुद बलौदाबाजार कलेक्टर ने लिखा आवेदन, SDM रह गए हैरान, मिला न्याय

IAS Kuldeep Sharma: सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एक बुजुर्ग ग्रामीण के लिए खुद आवेदन लिखा समस्या का समाधान किया..

2 min read
Google source verification
IAS kuldeep sharma

कलेक्टर कुलदीप ने 70 साल के बुजुर्ग के लिए लिखा आवेदन ( Photo - Patrika )

IAS Kuldeep Sharma: बलौदाबाजार के समाधान शिविर में उस वक्त हर कोई कलेक्टर कुलदीप शर्मा को देखता रह गया, जब उन्होंने एक बुजुर्ग की परेशानी सुन खुद पेन उठाया और आवेदन लिखने लगे। अफसरों के बीच आम आदमी बनकर बैठे कलेक्टर ने न सिर्फ फरियाद सुनी, बल्कि महज दो घंटे में समस्या का समाधान भी करा दिया। बता दें ​कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही सुशासन तिहार अभियान के तहत लोग अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे सीधे आला अफसर और मंत्री से संवाद कर अपनी समस्याएं बता रहे हैं। समाधान शिविर में आला अफसरों का फरियादियों के प्रति उनकी संवेदना भी दिख रही है।

IAS Kuldeep Sharma: दो घंटे में मिला न्याय

विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कुसमी में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर समेत सभी प्रशासनिक अफसर मौजूद थे। समस्या सुनने के दौरान एक संवेदनशील दृश्य देखने को मिला जब कलेक्टर कुलदीप शर्मा एक बुजुर्ग के पास बैठकर समस्या सुनी और खुद बुजुर्ग आवेदक के लिए आवेदन लिखा। कलेक्टर ने आवेदन पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश एसडीएम को दिए जिस कार्यवाही करते हुए पर 2 घंटे में समस्या का समाधान कर दिया गया।

नहीं लिख पा रहे थे आवेदन

ग्राम गातापार निवासी लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश प्रसाद वर्मा सुशासन शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। फॉर्म लेकर आवेदन लिखने की जद्दोजहद कर रहे थे, उसी समय स्टॉल अवलोकन के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा की नजर उन पर पड़ी तो नजदीक जाकर आत्मीयता से बात की। जगदीश वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया है। रास्ता के लिए आवेदन देने आया हूं, लेकिन आवेदन लिखने में परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर शर्मा ने बुजुर्ग जगदीश वर्मा के पास बैठकर उनसे फॉर्म लेकर आवेदन लिखा और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का तत्काल समाधान होगा।

दिलाया 10 फीट रास्ता

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा ग्राम गातापार पहुंचकर जगदीश प्रसाद वर्मा और अनावेदक भुलाऊ निषाद का समझौता कराकर आपसी सहमति से निस्तारी के लिए 10 फीट रास्ता दिलवाया गया। जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से खुश जगदीश प्रसाद वर्मा ने कहा कि भुलाऊ निषाद द्वारा शासकीय जमीन में दीवाल खड़ा कर दिया था जिससे निस्तारी के लिये रास्ता बंद हो गया था। प्रशासन के कार्यवाही से पूरी तरह संतुष्ट हूं।

बालोद में CGBSE टॉपर्स के साथ लंच

छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस कुलदीप शर्मा बलोद से ट्रांसफर होकर बलौदाबाजार कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जब वे बालोद में थे तब CGBSE टॉपर्स के साथ लंच कर उनका हौसाला बढ़ाया था। कहा कि मैं 10वीं में पढ़ाई में कमजोर था। 11वीं में गया तो मुझसे ज्यादा 80 से अधिक प्रतिशत वाले बच्चे थे, पर मैंने हार नहीं मानी। आगे बढ़ता गया। फिर UPSC क्लीयर किया और उच्च प्रतिशत वाले बच्चे पीछे हो गए। असफलता या एक-दो नंबर हमारा व्यक्तित्व नहीं तय कर सकते। लोग आपके सपनों का मजाक बनाएंगे, लेकिन तटस्थ रहना है।'

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग