रायपुर

आचार संहिता का पालन करने बुलाई गई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

बैठक में नगर निगम की अपर आयुक्त सौम्या चौरसिया, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शीतल बंसल, भूपेन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित थे
less than 1 minute read
Oct 17, 2018
nagar nigam raipur
आचार संहिता का पालन करने बुलाई गई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

रायपुर. रिटर्निंग ऑफिसर (ग्रामीण विधानसभा ) रजत बंसल ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता से अवगत कराते हुए इसके पालन के लिए दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी से कहा कि सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए समस्त तैयारियां पूरी है और हर व्यक्तिऔर राजनीतिक दल के लिए आदर्श आचार संहिता का पूर्णत: पालन अनिवार्य है। बंसल ने कहा, सभी दलों के लिए आवश्यक है कि प्रचार-प्रसार से जुड़े हर कार्य के लिए समयबद्ध रूप से प्राधिकृत अधिकारी से सक्षम अनुज्ञा अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने सभी दलों को शासकीय व सार्वजनिक संपत्तियों पर विरूपण न करने की हिदायत दी।

इसी तरह रैलियों, सभाओं के लिए अनिवार्य अनुमति अवश्य ली जाए। बैठक में नगर निगम की अपर आयुक्त सौम्या चौरसिया, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शीतल बंसल, भूपेन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित थे। प्रचार-प्रसार के लिए नियत वाहनों की सूचना निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्यत: दिए जाने एवं सक्षम स्वीकृति की प्रति वाहन में रखे जाने का निर्देश भी उन्होंने दिया है।

इसी तरह उन्होंने प्रचार-प्रसार सामग्री परिवहन के दौरान आवश्यक अनुज्ञा की प्रति भी जांच दलों के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति जुलूस, रैलियों, सभाओं, कार्यक्रमों का आयोजन न किया जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुव्यवस्थित चुनाव संचालन हेतु क्षेत्र में पर्याप्त व्यवस्था लागू कर दी गई है और शांति पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के निष्पादन के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Updated on:
17 Oct 2018 02:06 pm
Published on:
17 Oct 2018 02:06 pm