रायपुर

CG News: निकायों में ऑनलाइन जमा होगा संपत्ति कर, सीएम विष्णु देव साय आज बिलासपुर में करेंगे लांच

CG News: नगर निगमों में ऑफलाइन जमा हो रहा था संपत्ति कर: जानकारी के अनुसार तीन नगर निगमों बिरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी तथा 43 नगर पालिकाओं में ऑफलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा थी।

less than 1 minute read
Aug 12, 2025
संपत्ति कर (Photo Patrika)

CG News: राज्य के तीन नगर निगम और 43 नगर पालिकाओं में अब तक लोग ऑफलाइन संपत्ति कर जमा कर रहे थे। इससे लोगों को निजात मिलेगी। अब लोग घर बैठे संपत्ति कर कभी भी जमा कर सकेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल की लांचिंग मुयमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बिलासपुर में एक कार्यक्रम में करेंगे।

इन नगर निगमों में ऑफलाइन जमा हो रहा था संपत्ति कर: जानकारी के अनुसार तीन नगर निगमों बिरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी तथा 43 नगर पालिकाओं में ऑफलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा थी। बाकी नगर निगमों की तरह बचे नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भी ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने के लिए पोर्टल की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा उक्त तीनों नगर निगमों और नगर पालिकाओं में ऑनलाइन संपत्तिकर जमा करने के लिए पोर्टल शुरू किया जा रहा है। एक साथ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।

पैर धोकर स्वच्छता दीदियों का करेंगे समान

बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को मुयमंत्री विष्णु देव साय ‘स्वच्छता संगम-2025’ में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने वाली स्वच्छता दीदियों के पैर धोकर समान करेंगे। वे इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी समानित करेंगे। कार्यक्रम में 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। उप मुयमंत्री अरुण साव तथा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Published on:
12 Aug 2025 01:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर