रायपुर

अजीत जोगी के राजनांदगांव से लड़ने के दावे पर खड़े हुए सवाल, ये है बड़ी वजह

अजीत जोगी ने एक बार फिर दावा किया कि वे राजनांदगांव से ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, थोड़ी देर बाद पार्टी पदाधिकारी उनके नाम से खरीदा गया फार्म वापस देकर आ गए।

2 min read
Oct 17, 2018
कोर कमेटी सदस्य चंद्रिका साहू ने छोड़ा जोगी का साथ, लगाए ये गंभीर आरोप

रायपुर. सरगुजा दौरे पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सुप्रीमो अजीत जोगी ने एक बार फिर दावा किया कि वे राजनांदगांव से ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, उनके पार्टी पदाधिकारी प्रकाश देशलहरा और मेहुल मारू ही राजनांदगांव में उनके नाम से खरीदा गया फार्म वापस देकर आ गए। जिससे जोगी के राजनांदगांव से लडऩे के दावे पर सवाल खड़े हो गए। कलक्ट्रेट में देशलहरा और मेहुल ने फॉर्म के लिए रुपए जमा किए। लेकिन रजिस्टर में अजीत जोगी का नाम लिखे जाने पर उन्होंने नामांकन पत्र जोगी के नाम नहीं बल्कि पार्टी के नाम पर मांगा।

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने बताया, नामांकन पत्र केवल प्रत्याशी के नाम पर दिया जाएगा। उसके बाद दोनों नेताओं ने फोन पर किसी से बात करने के बाद जमानत राशि लौटाने की मांग की। उस समय तक रजिस्टर में अजीत जोगी का नाम लिख लिया था, उसकी रसीद नहीं कटी थी। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद जमानत राशि वापस लौटा दी गई।

ये भी पढ़ें

अजीत जोगी बोले- सबको मनाना आसान है पर पत्नी को मनाना मुश्किल…, कांग्रेस नहीं पार कर पाएगी दहाई का आंकड़ा

दो विधायकों सहित 36 ने लिया फार्म
अधिसूचना जारी होने के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस बीच आठ जिलों की 18 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस के दो विधायकों गिरवर जंघेल और मोहन मरकाम सहित कुल 36 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। सबसे अधिक 26 नामांकन पत्र अकेले राजनांदगांव जिले से बिके हैं।

इन लोगोंं ने लिए नामांकन पत्र
बीजापुर से सपा के संतोष पूनम, निर्दलीय जेम्स कोडियम, कोण्डागांव से कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम, कांग्रेस के ही बुधराम नेताम, निर्दलीय रंजीत गोटा और सुखराम नेताम। केशकाल से निर्दलीय ईश्वर कोर्राम, जगदलपुर से निर्दलीय नसीम कुरैशी, भोला ठाकुर और नंदलाल गुप्ता। कोंटा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, चित्रकोट और बस्तर से किसी ने नामांकन पत्र नहीं लिया।

वहीं राजनांदगांव सीट से दिनेश नामदेव, सुनील यादव, राजेन्द्र टोडर, श्यामराव सुखदेवे, शिवकुमार वैष्णव, ईश्वर सोनकर, पदमचंद लालवानी, अजय कुमार टोंडर, कैलाश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र पांडेय, हरीश खंडेलवाल, होमेन्द्र कुमार साहू, युगल किशोर सोनटक्के, गोजूपाल, कांग्रेस के हेमंत ओस्तवाल और सुरेन्द्र दास वैष्णव ने नामांकन लिया।

खुज्जी से जकांछ के जरनैल सिंह भाटिया आप के रमेश यादव, कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य छन्नी साहू, अर्जुन सिंह ने फार्म लिया। डोंगरगांव से आप की चंद्रमणी वर्मा, खैरागढ़ से दिनेश सिंह, कांग्रेस विधायक गिरवर जंघेल , धरमचंद पारख और डोंगरगढ़ से विद्या रामटेके व संतोष मारिया के नाम से नामांकन पत्र गए हैं।

ये भी पढ़ें

लोगों का दिल जीतने में नाकाम रहे राजनीतिक दल, जनता को लुभाने कोई बड़ा मुद्दा भी नहीं
Published on:
17 Oct 2018 01:48 pm
Also Read
View All