4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजीत जोगी बोले- सबको मनाना आसान है पर पत्नी को मनाना मुश्किल…, कांग्रेस नहीं पार कर पाएगी दहाई का आंकड़ा

सरगुजा दौरे पर पहुंचे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो ने पत्नी रेणु जोगी के कांग्रेस मोह पर कही ये बात, कहा- भाजपा और हमारी गठबंधन में सीधा मुकाबला

2 min read
Google source verification
Ajeet Jogi press conference

Ajeet Jogi press conference

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा ने गठबंधन किया है। गठबंधन के बाद जकांछ (जोगी) के सुप्रीमो इन दिनों सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। उन्होंने धुआंधार प्रचार भी शुरु कर दिया है।

मंगलवार को वे अंबिकापुर में थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। पत्नी रेणु जोगी के कांग्रेस से चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि 'सबको मनाना आसान है पर पत्नी को मनाना मुश्किल है... पत्नी को नहीं मना सका, यह मेरी कमजोरी है।' उन्होंने कहा कि हमारा सीधा मुकाबला कांग्रेस से नहीं बल्कि भाजपा से होगा।


जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा कि कांग्रेस आज हासिए पर है। जिस पार्टी ने चुनाव का नेतृत्व 7 लोगों के हाथों में दे दिया, ऐसी पार्टी को वे अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं मानते। उनका मुकाबला भाजपा से होगा। उन्होंने कहा कि इस बार धन बल व जन बल की लड़ाई होगी।

छत्तीसगढ़ की जनता अब समझदार हो चुकी है, इस बार जनबल की जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले जितने वोट मिलते थे वे हमारे थे। इस बार कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार कर जाए तो बहुत है।


पत्नी को नहीं मना सका
पत्नी रेणु जोगी के कांग्रेस से चुनाव लडऩे के सवाल पर अजीत जोगी ने कहा कि सबको मनाना आसान है पर पत्नी को मनाना मुश्किल है। मैं पत्नी को ही नहीं मना सका, यह मेरी कमजोरी है। अभी भी मना रहा हूं, हर रोज मनाता हूं। उन्होंने कहा कि मैं तो राजनांदगांव से चुनाव लड़ूंगा। मेरी पत्नी जहां से चुनाव लड़ेगी, उनके खिलाफ भी जकांछ-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।


मुखिया से मित्रता रखनी टीएस की विवशता
जोगी ने कहा प्रेसवार्ता के माध्यम से टीएस सिंहदेव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहर की निस्तारी तालाब की 33 एकड़ की जमीन उन्होंने अवैध तरीके से बेची, इसका पूरा सबूत उनके पास है।

उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधायक ने जितनी अवैध संपत्ति बनाई है उसके लिए उनका प्रदेश के मुखिया से मित्रता रखना उनकी विवशता है।


अंबिकापुर में झोंक देंगे पूरी ताकत
अंबिकापुर विधानसभा की टिकट बसपा के खाते में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम यहां अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। बसपा का प्रत्याशी होने के बावजूद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यहां पूरा दम लगाएगी और विरोधी प्रत्याशी को परास्त करेगी।