
Army jawan
अंबिकापुर. एक बाइक पर 4 लोग सवार होकर गांधी चौक की ओर से आ रहे थे। घड़ी चौक के पास यातायात पुलिस द्वारा बैरिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान यातायात पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोककर पूछताछ की तो एक युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और अपने आप को आर्मी का जवान बता रहा था। युवक शराब के नशे में था। यातायात पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
दरिमा थानांतर्गत ग्राम करजी सत्तीपारा निवासी जनकलाल सोमवार को अपने 3 अन्य दोस्त के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अंबिकापुर आया था। चारों शराब के नशे में थे।
वे शहर के घड़ी चौक पहुंचे तो वाहनों की जांच कर रही यातायात पुलिस ने चार सवारी देखने पर उन्हें रोक लिया और पूछताछ शुरू की। इस दौरान 3 युवक तो चुपचाप खड़े हो गए लेकिन जनकलाल यातायात विभाग के एएसआई व अन्य जवानों से उलझ गया। वह अपने आप को आर्मी का जवान बताने लगा।
जब यातायात पुलिस द्वारा उसका परिचय पत्र मांगा गया तो उसने आर्मी कार्ड दिखाया। इसमें उसका नाम और पता लिखा था। इसके बाद भी वह यातायात पुलिसकर्मियों से झुमाझटकी करने लगा। इस पर यातायात पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और उसे पुलिस के सुपूर्द कर दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद कार्रवाई की।
Updated on:
15 Oct 2018 09:05 pm
Published on:
15 Oct 2018 09:05 pm
