25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Kabra Elephant: 19 लोगों की जान लेने वाले कबरा हाथी का बदला व्यवहार, रेस्क्यू के बाद कुमकी हाथियों समेत लौटी टीम

Kabra Elephant: 19 लोगों की जान लेने वाले कबरा हाथी का बदला व्यवहार, रेस्क्यू के बाद कुमकी हाथियों समेत लौटी टीम

Kabra elephant rescue: ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाने के बाद हमलावर हाथी की आक्रामकता हुई कम, 17 हाथियों के दल में फिर हुआ शामिल, तमोर पिंगला व अचानकमार अभयारण्य की टीम थी शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Nov 2026, 7:50 PM IST

Kabra elephant rescue team returned

Kabra elephant, कबरा हाथी और रेस्क्यू टीम (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के बलरामपुर, सूरजपुर व सरगुजा जिले में पिछले 6 महीने में 19 लोगों की जान लेने वाले कबरा हाथी (Kabra elephant news) के रेस्क्यू अभियान के बाद वन विभाग की टीम बुधवार को वापस लौट गई। 12 दिनों तक उदयपुर के जंगलों में चले अभियान के दौरान टीम ने कई चुनौतियों का सामना किया। आखिरकार 18 नवंबर को कबरा को ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर पहनाने में सफलता मिली। रेस्क्यू के बाद अब उसके व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार कबरा की आक्रामकता पहले की तुलना में कम हुई है। वह फिलहाल किसी पर हमला नहीं कर रहा है और दोबारा 17 हाथियों के दल में शामिल हो गया है। रेडियो कॉलर के माध्यम से वन विभाग उसकी लगातार निगरानी कर रहा है।

कबरा के रेस्क्यू अभियान में शामिल रमकोला और अचानकमार की टीम बुधवार को कुमकी हाथियों तीरथ राम और दुर्योधन के साथ तमोर पिंगला रेस्क्यू सेंटर लौट गई। 12 दिन तक जंगल में हाथी (Kabra rescue) की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज करने में टीम जुटी रही। अभियान सफल होने के बाद टीम के सदस्यों के चेहरों पर राहत के साथ परिवार से मिलने की खुशी भी साफ दिखाई दी। लंबे समय तक जंगल में रहकर चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम देने के बाद टीम की वापसी हुई।

ट्रैंकुलाइज कर पहनाया था रेडियो कॉलर

कबरा हाथी पिछले छह महीने से सरगुजा संभाग के जंगलों में लगातार उत्पात मचा रहा था। उसके हमलों में अविभाजित सरगुजा जिले के 19 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ती आक्रामकता और जनहानि को देखते हुए वन विभाग ने उसे ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाने का निर्णय लिया था। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम के साथ कुमकी हाथियों (Kumki elephants) तीरथ राम और दुर्योधन की मदद ली गई।

18 नवंबर की सुबह करीब 8.30 बजे वन विशेषज्ञों की टीम उदयपुर के जंगल में पहुंची। उस समय कबरा 17 हाथियों के दल के साथ मौजूद था। ऐसी स्थिति में उसे अलग करना चुनौतीपूर्ण था। अंतत: विशेषज्ञों ने उसे ट्रैंकुलाइज करने में सफलता पाई। फिर वन विभाग की टीम ने उसे रेडियो कॉलर पहनाया और सुरक्षित तरीके से दोबारा जंगल में छोड़ दिया।

Kabra elephant in Surguja: रेडियो कॉलर से रखी जा रही नजर

रेस्क्यू अभियान में शामिल वन विभाग (Forest Department) के कर्मचारियों का कहना है कि ट्रैंकुलाइज किए जाने और रेडियो कॉलर लगाए जाने के बाद कबरा के व्यवहार में बदलाव दिखाई दे रहा है। उसकी आक्रामकता कम हुई है और वह फिलहाल शांत नजर आ रहा है। वह फिर से 17 हाथियों के दल के साथ विचरण कर रहा है। रेडियो कॉलर के जरिए उसकी लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि आबादी की ओर उसकी आवाजाही और संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके।