24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Birla Open Minds School की दूसरी मंजिल से 9वीं के छात्र ने लगाई छलांग, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 पर एफआईआर

Birla Open Minds School की दूसरी मंजिल से 9वीं के छात्र ने लगाई छलांग, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 पर एफआईआर

Birla School Ambikapur: शहर से लगे सरगवां स्थित बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के हॉस्टल में रह रहा था छात्र, हॉस्टल में नहीं रहने की थी जिद, दो दिन पहले भाग निकला था छात्र, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने जबरन रखा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Nov 2026, 2:11 PM IST

9th student jumped from school building

Birla Open Minds School, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के सरगवां स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल (Birla School) फिर सुर्खियों में आ गया है। पूर्व में यहां की एक शिक्षिका ने एक छात्र को 100-100 बार हिंदी और अंग्रेजी में मां की गाली लिखने की सजा दी थी। इस बार यहां अध्ययनरत 9वीं कक्षा के छात्र ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मामला रविवार का बताया जा रहा है। छात्र को गंभीर हालत में बनारस रेफर किया गया है। छात्र हॉस्टल में नहीं रहने की जिद कर रहा था। घटना से पूर्व वह हॉस्टल से भाग निकला था, जिसे स्कूल प्रबंधन ने पकडक़र फिर हॉस्टल में रखा था। इसी बीच छात्र ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली निवासी एक छात्र अंबिकापुर के सरगवां स्थित बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ाई करता है। वह स्कूल के हॉस्टल (Birla School hostel) में रहता था। हॉस्टल में वह किसी वजह से नहीं रहना चाहता था, इस कारण 22 नवंबर की दोपहर वह हॉस्टल से भाग निकला था। इस पर स्कूल प्रबंधन ने उसे पकडक़र हॉस्टल में दोबारा कड़ाई से रखा था। इसके बाद से छात्र नाराज था।

इसी बीच रविवार की शाम को ही छात्र ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास (Try to suicide) किया। वह रोशनदान से कूदा था। हालांकि उसकी जान बच गई, लेकिन उसे हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर परिजन अंबिकापुर पहुंचे और गंभीर हालत में छात्र को बनारस रेफर किया गया है। वहां उसका इलाज जारी है।

असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 पर एफआईआर

इस मामले में छात्र के परिजनों की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर सूरज मित्तल, मार्केटिंग हेड उत्कर्ष, हॉस्टल अधीक्षक अवधेश शर्मा व एचआर कुणाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (जेजे) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Birla School News: छात्र के परिजनों को नहीं दी थी सूचना

बताया जा रहा है कि हॉस्टल में नहीं रहने को लेकर जब छात्र भाग निकला था तो इसकी सूचना उसके परिजनों को नहीं दी गई थी। वहीं जब स्थानीय रिश्तेदार जब उसे लेने पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन (School Administration) ने छात्र को उन्हें सौंपने से इनकार कर दिया था। इसी बीच यह घटना हो गई।

शिक्षिका ने गाली लिखने की दी थी सजा

बता दें कि बिरला ओपन माइंड्स स्कूल का विवादों से लगातार नाता रहा है। करीब 5 माह पूर्व यहां की एक शिक्षिका ने 2 छात्रों की लड़ाई के बाद एक छात्र को हिंदी और अंग्रेजी में 100-100 बार मां की गाली (Abuse writing) लिखने की सजा दी थी। बाद में शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया था। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था।