23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Ambikapur Drug Smuggling: मेडिकल दुकान में कर रहा था अवैध धंधा, 2 लाख के नशीले कफ सिरप और टैबलेट समेत संचालक गिरफ्तार

Ambikapur Drug Smuggling: मेडिकल दुकान में कर रहा था अवैध धंधा, 2 लाख के नशीले कफ सिरप और टैबलेट समेत संचालक गिरफ्तार

Drug smuggling: संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने मुखबिर की सूचना न्यू अनुष्का मेडिकल दुकान में मारा छापा, आरोपी संचालक को भेजा गया जेल, उत्तर प्रदेश से लाता था नशीला पदार्थ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Nov 2026, 5:53 PM IST

Drug smuggling in Medical store

Ambikapur Drug smuggling, आबकारी उडऩदस्ता टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। आबकारी विभाग की संभागीय उडऩदस्ता टीम ने गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनारस रोड सिंचाई कॉलोनी के सामने सुभाषनगर स्थित मेडिकल दुकान में सोमवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मेडिकल दुकान में 207 नग प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप (Toxic Cough Syrup) और 3600 नग टैबलेट बरामद किया गया। टीम ने कफ सिरप और टैबलेट जब्त कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। जब्त सिरप और टैबलेट की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। टीम ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी (Excise officer) रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 स्थित न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप और टैबलेट की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही वे संभागीय उडऩदस्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तस्दीक के लिए टीम के ही एक सदस्य से कफ सिरप और टैबलेट की खरीदी कराई गई।

जैसे ही मेडिकल स्टोर संचालक राजेश समद्दार ने प्रतिबंधित सिरप दिया, टीम वहां पहुंच गई। टीम ने जब दुकान की तलाशी ली तो वहां कोई संदिग्ध नशीला पदार्थ नहीं मिला। जब संचालक से पूछताछ की गई तो उसने मेडिकल स्टोर के पीछे के कमरे में 132 नग मैग्रेटस-टी कफ सिरप, 75 नग एप्कोरस कफ सिरप तथा 3600 नग प्रतिबंधित टैबलेट होने की बात कही।

इसके बाद टीम ने उपरोक्त नशीले पदार्थ जब्त कर लिया। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक राजेश समद्दार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल (Medical store owner sent jail) दाखिल कर दिया है। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत 2 लाख रुपए है।

Cough Syrup smuggling: यूपी से लाता था नशीली सामग्री

आरोपी ने पूछताछ में टीम को बताया कि वह उत्तर प्रदेश से माल लेकर आता है। अब टीम आगे के लिंक की पतासाजी में जुट गई है। इधर आबकारी अधिकारी ने कारोबारियों से फिर अपील की है कि वे नशीली दवाइयों के व्यापार से दूर रहें, क्योंकि इसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत कठिन से कठिन सजा दी जा रही है।

अपने परिवार का ध्यान रखें तथा नशीली दवाइयां बेच कर युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में न ढकेलें। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के अलावा आबकारी उपनिरीक्षक टीआर केहरी, अनिल गुप्ता आबकारी आरक्षक दीपक पांडे, आशीष कुंज व नगर सैनिक गणेश पाण्डेय शामिल रहे।