
2 smugglers arrested (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। गांजे की तस्करी से लेकर नशीले इंजेक्शन, प्रतिबंधित टैबलेट व सिरप का कारोबार तस्करों (Drug smuggling) द्वारा किया जा रहा है। हालांकि इसके खिलाफ सरगुजा पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन तस्करों ने जड़े जमा ली हैं। इसी बीच मंगलवार को आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता की टीम ने दो मामलों में 3 आरोपियों को 896 नग प्रतिबंधित नशीले टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। टीम ने आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है।
१८ फरवरी को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता उडऩदस्ता टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दरिमा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक नशीले टैबलेट (Drug smuggling) की बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा।
टीम ने उसे पकडक़र हिरासत में लिया और उसके झोले की तलाशी ली। झोले में 224 नग स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस नशीला टैबलेट पाया गया, जिसे टीम ने जब्त कर आरोपी दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी निवासी मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला (Drug smuggling) 18 फरवरी की देर शाम का है।
टीम ने बतौली थाना क्षेत्र के सुआरपारा पानी टंकी के पास 2 युवकों को नशीले टैबलेट बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते समय दबोच लिया। दोनों के कब्जे से 472 नग स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस नशीला टैबलेट जब्त किया गया है। इस मामले में उडऩदस्ता टीम ने आरोपी राहुल तिग्गा और नितेश चौहान (Drug smuggling) को गिरफ्तार किया है।
टीम ने दोनों मामले के तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (Drug smuggling) की धारा 22सी के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक चंद्रावती की भूमिका रही।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीले इंजेक्शन, टैबलेट (Drug smuggling) व कफ सिरप के तार झारखंड से जुड़े हैं। तस्कर वहीं से नशे का सामान लाकर सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में नशे के आदि लोगों को उच्चे दामों पर बिक्री करते हैं। उन्होंने कहा कि सरगुजा को नशा मुक्त करने की दिशा में प्रयास जारी है।
Published on:
19 Feb 2026 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
