आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुखरी में करीब 979 किसानों का पंजीयन (Registered farmers) है। समिति के माध्यम से क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के किसानों को धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें सुखरी, कलापारा, रनपुर खुर्द, रनपुर कला, बांकीपुर, बकिरमा, कोलडीहा, धनगवां, सपना एवं फतेहपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के किसान समिति के माध्यम से अपनी उपज का विक्रय कर शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं।