24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Elephant Attack Video: सरगुजा में हाथी ने युवक को दौड़ाकर कुचला, गया था हाथियों को भगाने, देखें Live वीडियो

Elephant Attack Video: सरगुजा में हाथी ने युवक को दौड़ाकर कुचला, गया था हाथियों को भगाने, देखें Live वीडियो

Elephant attack: सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम टिरंग में पहुंचा था 3 हाथियों का दल, सुबह हाथियों को भगाने के दौरान हुई घटना, अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Nov 2026, 3:19 PM IST

Elephant crushed young man in Surguja

Elephant attack Video, युवक को दौड़ाकर हाथी ने कुचला (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के जिलों में अलग-अलग हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। बलरामपुर, सूरजपुर व सरगुजा जिले में कबरा कान हाथी पिछले 6 माह से आतंक मचा रहा था। इस दौरान उसने 19 लोगों की जान (Elephant Killed People) ले ली। हालांकि उसे काफी मशक्कत के बाद 18 नवंबर को ट्रैंकुलाइज किया गया था। इधर सरगुजा जिले के ही बतौली में सोमवार को 3 हाथियों का दल पहुंचने से लोग दहशत में आ गए। ग्राम टिरंग के ग्रामीण उन्हें गांव से खदेडऩे में जुट गए। इसी बीच शाम को गांव के लोगों के साथ एक युवक हाथियों को भगाने गया था। इसी बीच एक हाथी ने उसे दौड़ाया और कुचल डाला। हालांकि युवक की जान बच गई है, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरगुजा जिले में पिछले कुछ दिनों से कबरा कान हाथी ने आतंक मचा रखा था। उदयपुर वन परिक्षेत्र में वह 17 हाथियों के दल में शामिल हो गया था। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया था, हालांकि उसे कॉलर आईडी पहनाकर छोड़ दिया गया है। इसी बीच 3 हाथियों का एक और दल (Elephant team) बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम टिरंग में सोमवार को पहुंचा था।

यह देख वन विभाग की टीम उनकी निगरानी में जुट गया। हाथियों को गांव से खदेडऩे ग्रामीण काफी संख्या में इकट्ठा हुए थे। वे हाथियों को भगा रहे थे। इसी बीच एक हाथी काफी आक्रामक हो गया और उन्हें दौड़ाने लगा।

इस दौरान एक युवक को हाथी ने दौड़ाकर कुचल (Elephant crushed young man) दिया। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद हाथी वापस लौट गया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को कुचलने का वीडियो ग्रामीण युवाओं ने ही अपने मोबाइल में बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Elephant attack on man: अस्पताल में कराया गया भर्ती

हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों द्वारा तत्काल उठाकर बतौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज जारी है। बता दें कि हाथियों के रिहायशी इलाके में आने के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल रहता है।

वे हाथियों को खदेडऩे तरह-तरह के प्रयास करते हैं। कई बार हाथी उन्हें अपनी चपेट में ले लेते हैं। बता दें कि हाथियों का दल देर रात तक टिरंग गांव के आस-पास ही डटा हुआ था। वन विभाग (Forest Department) द्वारा ग्रामीणों को उनके नजदीक नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है।